Saturday, April, 19,2025

हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ कड़ा संदेश देने की जरूरत

जिले के राजाखेड़ा कस्बे में प्रवास कर रहे ज्योतिष पीठ बद्रिकाश्रम के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने शनिवार को कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर भारत को कड़ा संदेश देने की जरूरत है। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर उन्होंने कहा कि सबसे पहले भारत को यह घोषणा करनी पड़ेगी कि बेशक भारत में सभी धर्मों के लोग निवास करते हैं, लेकिन भारत हिंदुओं की धरती है। इसलिए इसे हिंदुस्तान कहा जाता है। दूसरी, इसी से जुड़ी यह घोषणा करनी पड़ेगी कि अगर पूरे विश्व में कहीं भी हिंदुओं के साथ कोई गलत व्यवहार होता है, तो वह निर्बाध रूप से भारत में आकर रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि इजराइल इसका उदाहरण है। दूसरा यह कि बांग्लादेश में करीब डेढ़ से पौने दो करोड़ के आसपास हिंदू रहते हैं, लेकिन भारत में 7 करोड़ के आसपास बांग्लादेशी निवास करते हैं। ऐसे में जब वह हमारे डेढ़ करोड़ हिंदू भाइयों की सुरक्षा नहीं कर पाते हैं, तो हम फिर 7 करोड़ से ज्यादा बांग्लादेशियों की सुरक्षा कैसे कर पाएंगे?

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery