Friday, September, 26,2025

हर बूथ पर होगी वोटर लिस्ट की जांचः उदयभानु चिब

जयपुर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस केंद्र की मोदी सरकार पर लगातार हमलावर है। इसी कड़ी में अब युवा कांग्रेस ने बूथ स्तर पर वोटर लिस्ट के सत्यापन का अभियान शुरू किया है।

जयपुर में शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब और प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया ने अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि युवा कांग्रेस पदाधिकारी अपने-अपने बूथ पर जाकर वोटर लिस्ट का सत्यापन करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक चरण में उन सीटों पर फोकस किया जा रहा है, जहां पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मामूली अंतर से हारी थी। जयपुर ग्रामीण की झोटवाड़ा विधानसभा सीट और उदयपुर शहर सीट को प्राथमिकता में रखा गया है।

यूथ कांग्रेस नहीं होने देगी वोट चोरीः अभिमन्यु पूनिया

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया ने कहा कि कार्यकर्ता बूथ स्तर पर वोटर लिस्ट की जांच कर रहे हैं। हम हर बूथ पर जाकर देखेंगे कि कहां नाम गलत दर्ज हुए हैं। इस बार भाजपा को वोट चोरी नहीं करने देंगे। अगर ईमानदारी से चुनाव होते तो जयपुर ग्रामीण जैसी सीटें कांग्रेस जीतती। प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के दौरान प्रदेश प्रभारी विकास छिकारा, सह प्रभारी कपिल देसाई, ज्ञानेश शुक्ला, कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष सुधींद्र मूंड, यशवीर सूरा, राष्ट्रीय सचिव राकेश मीणा, चंद्रकला नागौरी, मान सिंह राठौड़, राष्ट्रीय संयोजक राहुल खान, प्रदेश उपाध्यक्ष अरबाब खान, मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष उज्ज्वल शर्मा, प्रदेश सचिव जसविंदर चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

आज देश में वोट चोरी का मुद्दा लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा

चिब ने कहा कि आज देश में वोट चोरी का मुद्दा लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। भाजपा और पीएम मोदी चुनाव आयोग के साथ मिलकर खेल कर रहे हैं। अगर वोट चोरी न होती तो आज देश में इंडिया गठबंधन की सरकार होती। उन्होंने आरोप लगाया कि इस बार मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति भी बैकडोर एंट्री से की गई है। पहले नियुक्ति में प्रधानमंत्री, नेता प्रतिपक्ष और मुख्य न्यायाधीश की सहमति होती थी, लेकिन सरकार ने पैनल से सीजेआई को बाहर कर अपनी मर्जी से नियुक्ति कर ली। चिब ने कहा कि मोदी सरकार टैक्स, बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे से भाग रही है। इनके लिए सरकार में आने का रास्ता वोट नहीं, बल्कि वोट चोरी है। चुनाव आयोग खुद पिट्टू बन चुका है और भाजपा के लिए बैकडोर एंट्री से वोट बना रहा है।

 

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery