Friday, September, 26,2025

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज जयपुर में

जयपुर/बीकानेर:  यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब गुरुवार को बीकानेर पहुंचे। उनके आगमन पर यूथ कांग्रेस की ओर से 'वोट चोर, गद्दी छोड़' पैदल मार्च और सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर चिब ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सत्ता के मद में चूर है और जनता की समस्याओं की परवाह नहीं करती। उन्होंने भाजपा पर वोट चोरी और लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया। चिब ने कहा कि राहुल गांधी जनता की आवाज उठा रहे हैं। बेरोजगारी पर चिंता व्यक्त करते हुए चिब ने कहा कि देश का युवा त्रस्त है और कांग्रेस युवाओं को अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है।

सम्मेलन में राष्ट्रीय महासचिव विकास, राष्ट्रीय सचिव मान सिंह राठौड़, प्रदेश अध्यक्ष व विधायक अभिमन्यु पूनिया, कार्यकारी अध्यक्ष यशवीर सूरा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। शहर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप शर्मा और देहात यूथ कांग्रेस अध्यक्ष भंवर कूकना ने चिब का स्वागत किया। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोविंद मेघवाल, बीडी कल्ला, भंवर सिंह भाटी, महेंद्र गहलोत, राजेंद्र मूंड, जिया-उर-रहमान आरिफ, गजेंद्र सिंह सांखला, गहलोत, बिशनाराम यशपाल सियाग, निरमा मेघवाल, अशोक मेघवाल और इकबाल मलावन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। सम्मेलन के बाद चिव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च कर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया, जहां बेरोजगारी, महंगाई और लोकतंत्र की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर नारेबाजी की गई।

पीसीसी में जुटेंगे नेता

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब, राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया, कार्यकारी अध्यक्ष सुधींद्र मूंड और यशवीर सूरा शुक्रवार को दोपहर 12:30 बजे जयपुर के PCC भवन में प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery