Tuesday, November, 25,2025

EC कार्यालय घेरने की कोशिश, पुलिस ने रोका

जयपुर:  वोट चोरी के आरोपों को लेकर शुक्रवार को युवा कांग्रेस ने जयपुर में जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय से रैली निकालकर चुनाव आयोग के कार्यालय की ओर कूच किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें बैरिकेड्स लगाकर रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ता बैरिकेड्स पर चढ़ गए और 'वोट चोर, गद्दी छोड़' के नारे लगाते हुए आगे बढ़ने की कोशिश की। पुलिस ने रोकते हुए कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर विद्याधर नगर थाने पहुंचाया। हिरासत में लिए गए नेताओं में युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव ज्ञानेश शुक्ला, प्रदेशाध्यक्ष एवं संगरिया विधायक अभिमन्यु पूनिया, कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष सुधीर मूंड, यशवीर सूरा और जसविंदर चौधरी शामिल हैं। इस दौरान पूनिया ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार चुनाव आयोग के साथ मिलकर वोट चोरी कर रही है और लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि आम जनता की आजादी छीनी जा रही है, लेकिन युवा कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। पूनिया ने आगे कहा कि देश के 12 राज्यों में चल रहे विशेष पुनरीक्षण अभियान के जरिए मोदी सरकार मतदाता सूची में गड़बड़ी कराना चाहती है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery