Tuesday, April, 22,2025

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश, मिशन मोड पर करें काम

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शमां ने तीन दिवसीय शेखावाटी दौरे के दूसरे दिन रविवार को पिलानी में यमुना जल समझौता को लेकर बैठक की। सीएम ने कहा कि यमुना जल सम्झौता शेखावाटी अंचल में जल संकट को स्थायी रूप से दूर करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के धरातल पर उतरने के बाद सीकर, चूरू, झुंझुनूं सहित अन्य क्षेत्रों को पेयजल और सिंचाई के लिए फ्यर्याप्त जल मिलेगा। पिलानी स्थित केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान में यमुना जल समझौते की प्रगति की समीक्षा करते हुए सीएम ने कहा कि योजना के प्रथम चरण में सीकर, चूरू और झुंझुनूं में पेयजल की आपूर्ति होगी। 

द्वितीय चरण में चूरू और झुंझुनूं जिलों में सिंचाई सुविधाएं विकसित को जाएंगी। सीएम ने स्पष्ट किया कि यमुना जल को तानेवाला हेड (हथिनी कुंड बैराज) से लाने के लिए प्रवाह प्रणाली की कार्य योजना की प्रभावी मॉनिटरिंग और शीघ्र क्रियान्वयन के लिए सरकार गंभीर है। इसी दिशा में जल संसाधन विभाग द्वारा 'अतिरिक्त मुख्य अभियंता, यमुना जल' के नए पद का सूजन किया गया है।

बिट्स पिलानी, आईआईटी का सहयोग भी लिया जाएः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी आवश्यक संसाधन सुनिश्चित किए जाएंगे। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) मिशन मोड में तैयार की जाए। इसके लिए बिट्स पिलानी, आईआईटी जैसी उच्चस्तरीय संस्थाओं का सहयोग लिया जाए। परियोजना के कार्यों में आपसी सहयोग और समन्वय के साथ योजना बनाई जाए। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा और राजस्थान की संयुक्त टास्क फोर्स की पहली बैठक 7 अप्रैल को यमुनानगर में हुई। इसमें यमुना जल लाने के लिए 253 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन का विकल्प सबसे अच्छा पाया गया, जिसका परीक्षण हरियाणा के अधिकारियों के सहयोग से किया जाएगा। इस परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 19 हजार करोड़ रुपए होगी। बैठक में मंत्री सुरेश सिंह रावत, अविनाश गहलोत, झाबर सिंह खर्रा सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery