Sunday, April, 19,2026

जयपुर की विरासत देख अभिभूत हुए पर्यटक

जयपुर: वर्ल्ड हेरिटेज डे के अवसर पर शनिवार को जयपुर के सभी मॉन्यूमेंट्स में विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का संदेश दिया गया। शहर के ऐतिहासिक स्थलों पर हेरिटेज वॉक, जागरूकता अभियान और संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में युवाओं, पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इस खास दिन पर हवामहल, जंतर मंतर, आमेर सभी मॉन्यूमेंट्स पर पर्यटकों को निशुल्क प्रवेश मिला। स्मारकों पर पर्यटकों का तिलक लगाकर शाही अंदाज में स्वागत किया गया। हवामहल स्मारक में कई जगह सेल्फी पॉइंट लगाए गए। इस दौरान कठपुतली शो का आयोजन किया गया। वहीं स्कूली बच्चों को स्मारकों के इतिहास की जानकारी दी गई। जंतर मंतर में स्वागत द्वार पर रंगोली बनाई तथा पर्यटकों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया।

अमरीकी राजदूत आमेर की भव्यता से हुए प्रभावित

राजदूत सर्जियो गौर आमेर महल की स्थापत्य कला को देख अभिभूत हुए। आमेर के बाद उन्होंने हाथी गांव का भी भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने हाथियों के खानपान, रहन सहन की भी जानकारी की। जानकारी के अनुसार सर्जियो गौर पहले भी हाथी गांव का भ्रमण कर चुके हैं। इस दौरान अधीक्षक राकेश छोलक भी उपस्थित रहे।

किशनपोल से नाहरगढ़ पहुची हेरिटेज वॉक

हेरिटेज डे के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक एवं संग्रहालय विभाग और नाहरगढ़ फोर्ट के सहयोग से हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया। वॉक किशनपोल स्थित विरासत संग्रहालय से शुरू होकर नाहरगढ़ फोर्ट पहुंची। नाहरगढ़ अधीक्षक सोहनलाल चौधरी ने बताया कि लगभग 250 प्रतिभागी छोटी चौपड़, गणगौरी बाजार, लंगर के बालाजी होते हुए नाहरगढ़ दुर्ग तक पहुंचे। साथ ही वॉक के दौरान क्यूआर कोड स्कैन कर स्मारकों के इतिहास और विहंगम दृश्य का आनंद लिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery