Saturday, June, 06,2026

पौधारोपण... नेताओं, अफसरों और आमजन ने निभाई जिम्मेदारी

जयपुर: विश्व पर्यावरण दिवस पर राजधानी जयपुर सहित प्रदेशभर में पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास के संदेश के साथ पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सरकारी विभागों, स्वायत्त संस्थाओं और सामाजिक संगठनों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहराया। इस दौरान जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और घटते हरित क्षेत्र को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण तथा इनके संरक्षण पर जोर दिया गया। कई स्थानों पर 'एक पेड़ मां के नाम' जैसे अभियानों के तहत पौधे लगाए गए, जबकि सरकारी कार्यालयों, पाकों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष पौधारोपण अभियान चलाए गए।

'एक पेड़ मां के नाम' से जुड़ने का आह्वान

भाजपा ने प्रदेशभर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण किया। प्रदेश मुख्यालय के बाहर प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के नेतृत्व में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। उन्होंने प्रदेशवासियों से पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने तथा 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से जुड़कर पौधारोपण और संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

वसुंधरा राजे ने किया पौधारोपण

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने प्रकृति संरक्षण और हरित विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। राजे ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

जेडीए में आयुक्त ने किया पौधारोपण

जेडीए मुख्यालय परिसर में आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में जेडीए सचिव डॉ. गौरव सैनी, उप महानिरीक्षक पुलिस आनंद शर्मा, अतिरिक्त आयुक्त डॉ. प्रिया बलराम शर्मा, वरिष्ठ उद्यानविज्ञ डॉ. दिलीप शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अभियान के तहत शहतूत सहित देशी प्रजातियों के पौधे लगाए गए।

मां और प्रकृति दोनों जीवन का आधारः अविनाश गहलोत

अलख फाउंडेशन की ओर से धावास स्थित विकास नगर बी में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत तथा यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने पौधारोपण किया। इस अवसर पर 'जननी जयति, स्मृति वृक्ष' एवं 'मां के नाम पर एक पौधा, प्रकृति के नाम समर्पित अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिला। कार्यक्रम में मंत्री खर्रा ने लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।

डेयरी परिसरों की खाली भूमि पर करेंगे पौधारोपणः जोराराम कुमावत

जयपुर डेयरी परिसर में पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभकिया। कार्यक्रम में मंत्री कुमावत ने कहा कि आरसीडीएफ और प्रदेश के सभी जिला दुग्ध संघों व डेयरी परिसरों की खाली पड़ी भूमि पर सघन पौधारोपण किया जाएगा। इस अवसर पर आरसीडीएफ की प्रबंध संचालक श्रुति भारद्वाज और जयपुर डेयरी के प्रबंध संचालक मनीष फौजदार सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने पीपल का किया पूजन

बुढ़ा पुष्कर में आयोजित समारोह के साथ वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 का समापन हुआ। उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने श्रमदान, सरोवर पूजन, पीपल पूजन एवं पौधारोपण कर जल संरक्षण का संदेश दिया।

नगर निगम मुख्यालय में लगाए बिल्व

नगर निगम मुख्यालय में संभागीय आयुक्त वी. सरवण एवं निगम आयुक्त ओम कसेरा ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर आयुक्त ने कहा कि हम सभी को प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए पौधारोपण कर हरियालो राजस्थान के संकल्प को साकार करने की दिशाा में काम करना चाहिए। मौके पर दोनों अधिकारियों ने बिल्व पत्र के पौधे लगाए। कार्यक्रम में अतिरिक्त आयुक्त नरेंद्र कुमार बसंल, उपायुक्त (उद्यान) नीलम एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विस परिसर में रोपे पौधे

स्पीकर वासुदेव देवनानी की ओर से विधान सभा में प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा ने पौधारोपण किया। देवनानी ने गंगा दशहरा 25 मई से विश्व पर्यावरण दिवस तक प्रतिदिन विधान सभा परिसर में दो-दो पौधे लगाने का आह्वान किया था।

भाजपा शहर ने चलाया अभियान

भाजपा जयपुर शहर की ओर से शहर जिलाध्यक्ष अमित गोयल के नेतृत्व में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत चांदपोल श्मशान घाट में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर गोयल ने कहा कि सभी 33 मंडलों में अभियान के तहत करीब 2 हजार पौधों का रोपण किया जाएगा।

यहां भी लगाए पौधे

पशुपालन, मत्स्य, डेयरी एवं गोपालन विभाग के प्रमुख शासन सचिव विकास सीतारामजी भाले ने विभागीय मुख्यालय परिसर में पौधारोपण किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery