Friday, September, 26,2025

मिलकर बचाएं जल-जंगल और जमीन

जयपुर: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि पर्यावरण की समस्या नैसर्गिक नहीं है। मिलकर प्रयास करें तो हम पर्यावरण का संरक्षण कर सकते हैं। उन्होंने ऐसे पौधे लगाने पर जोर दिया जो अधिक से अधिक छांव और भरपूर ऑक्सीजन दें। उन्होंने कहा कि बरगद और पीपल जैसे वृक्ष दिन-रात ऑक्सीजन देते हैं। ऐसे पौधे लगाए जाएं जिनसे भरपूर छांव मिले, जिससे भूमि गर्म नहीं होगी और हवा भी गर्म नहीं होगी। इसी से पर्यावरण शुद्ध रहेगा। राज्यपाल बुधवार को एक निजी होटल में राजस्थान एनवायरनमेंट एंड एनर्जी कंजर्वेशन द्वारा आयोजित 'वर्ल्ड एनवायरमेंट डे समिट-2025' को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित भी किया। राज्यपाल ने कहा कि पेड़ लगेंगे तभी बारिश होगी। उन्होंने जल, जंगल और जमीन बचाने के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पानी रोकने के लिए प्रयास हो। पानी रुकेगा तभी भूमिगत जल का संरक्षण हो सकेगा। उन्होंने जलयुक्त गांव बनाए जाने की आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा कि आकाश से पानी गिरे तो उसे बहने नहीं दें, वहीं रोकें। इसी से जल को बचाया जा सकेगा। महाराष्ट्र में ऐसे प्रयास हुए हैं।

साइक्लोथॉन रैली और मैराथन

विज्ञान भारती राजस्थान की ओर से पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में मानसरोवर में साइक्लोथॉन साइकिल रैली व मैराथन का आयोजन किया गया। रैली परिष्कार कॉलेज से शुरू होकर शिप्रा पथ, विजय पथ, वीटी रोड और रजत पथ से होते हुए पुनः कॉलेज पहुंचकर संपन्न हुई। यहां पर नगर निगम ग्रेटर की महापौर डॉ. सीम्या गुर्जर ने लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस दौरान स्थानीय लोगों की ओर से रैली का जगह-जगह स्वागत किया गया। विज्ञान भारती के सचिव डॉ. मेवेंद्र शर्मा ने बताया कि पर्यावरण दिवस पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन जगतपुरा में किया जाएगा, जिसमें राज्यपाल हरिभाऊ बागडे मौजूद रहेंगे।

भावी पीढ़ी को जागरूक करने की जरूरत

नगरीय विकास मंत्री झाबरमल खर्रा ने वृक्षारोपण, जल संरक्षण और स्वच्छता के लिए किशोरों और युवाओं से आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी में यदि चेतना आ गई तो प्रयास सार्थक होंगे। पद्मश्री लक्ष्मण सिंह ने गांवों में पानी की कमी से जुड़े अनुभव साझा किए। पशुपालन विभाग के शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने भूजल के गिरते स्तर और जल संकट की भविष्यवाणी करते हुए प्रस्तुतिकरण दिया। उन्होंने समय रहते प्रकृति और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने पर बल दिया।

रिमझिम बारिश में भीगते लगाई दौड़, पर्यावरण बचाने की शपथ

राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल (आरएमपीसीबी) तथा पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के सहयोग से विश्व पर्यावरण दिवस पर होने वाले जनजागरूकता कार्यक्रमों को श्रृंखला में बुधवार को रिमझिम बारिश के बीच 'रन फॉर एनवायरमेंट' का आयोजन किया गया। यह रैली अल्बर्ट हॉल से प्रारंभ होकर गांधी सर्किल से होते हुए अल्बर्ट हॉल पर पहुंचकर समाप्त हुई। रैली को राज्य सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। संजय शर्मा ने इस मौके पर उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने जल, वायु और भूमि को प्रदूषण से मुक्त बनाने और भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ बातावरण सुनिश्चित करने को शपथ भी दिलाई। उन्होंने राजकीय चिड़ियाघर में पौधारोपण किया और सभी से अधिकाधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।

1200 लोगों ने भाग लिया रैली में

कार्यक्रम में जयपुर रनर्स क्लब, स्काउट एवं गाइड, एनसीसी, पुलिस, होमगार्ड, पर्यावरण विभाग, वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा विभिन्न हितधारकों सहित लगभग 1200 लोगों ने भाग लिया। रैली के दौरान पुलिस, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड आदि मुस्तैद रहे। रैली मार्ग में जगह जगह पर ठंडे पेय पदार्थों आदि की व्यवस्था रही, जिसके लिए प्लास्टिक ग्लास के बजाय कुल्हाड़ का उपयोग किया गया। कार्यक्रम में प्रधान मुख्य वन संरक्षक (हेड ऑफ फरिस्ट फोर्स) अरिजीत बनर्जी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (प्रशासन) एवं प्रधान मुख्य वन संरक्षक, समन्वय पवन कुमार उपाध्याय, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक शिखा मेहरा, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के सदस्य सचिव शारदा प्रताप सिंह सहित मंडल के सभी अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery