Thursday, January, 29,2026

OMR शीट से छेड़छाड़ करने वालों पर शिकंजा

जयपुर: महिला सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा-2018 में ओएमआर शीट में छेड़छाड़ कर अभ्यर्थियों को पास कराने के मामले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने कार्रवाई करते हुए पांच जनों को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के दो अधिकारी भी शामिल हैं। ये अधिकारी भर्ती परीक्षा के दौरान टेक्निकल हेड और प्रोग्रामर के पद पर कार्यरत थे। एसओजी सूत्रों के अनुसार दोनों अधिकारियों से पूछताछ के बाद तीन अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया। फिलहाल एसओजी ने मामले का औपचारिक खुलासा नहीं किया है। संभावना जताई जा रही है कि एसओजी मंगलवार को पूरे प्रकरण का खुलासा कर सकती है।

जानकारी के अनुसार परीक्षा आयोजित कराने के लिए चयन बोर्ड ने एक प्राइवेट कंपनी को हायर किया था। उस समय कंपनी कर्मचारी और बोर्ड के कर्मचारियों ने मिलकर परीक्षा के बाद करीब 20 अभ्यर्थियों की ओएमआर सीट में छेड़छाड़ कर उन्हें परीक्षा में पास करा दिया। मामले की जांच के दौरान एसओजी ने पहले भी अभ्यर्थियों समेत एक दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार
किया था। अनुसंधान के दौरान चयन बोर्ड के दो अधिकारियों को और पकड़ा है। ये बोर्ड में जॉइंट डायरेक्टर आईटी सैल और सूचना सहायक के पद पर कार्यरत थे।

और भी नाम आ सकते हैं सामने

हैरत की बात है कि पकड़ा गया एक अधिकारी दो दिन की छुट्टी पर था, जिसने शक को और गहरा कर दिया। कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने केवल इतना कहा कि उन्हें स्टाफ और अन्य के माध्यम से पकड़े जाने की जानकारी मिली है, लेकिन अभी कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है। एसओजी ने अभी पूरे मामले का औपचारिक खुलासा नहीं किया है। सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए विस्तृत जानकारी दी जा सकती है, जिसमें और भी बडे नाम सामने आने की आशंका है।

विवाद के कारण देरी से जारी हुआ था परिणाम

महिला सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा वर्ष 2018 में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षक (महिला) पदों के लिए आयोजित की गई थी। यह भर्ती विशेष रूप से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए थी। भर्ती की विज्ञप्ति 1 अक्टूबर, 2018 को जारी हुई और परीक्षा 6 जनवरी 2019 को आयोजित की गई। भर्ती प्रक्रिया के दौरान कानूनी अड़चनों के चलते परिणाम जारी करने में देरी हुई। पहले जुलाई 2019 में परिणाम घोषित किया गया, लेकिन बाद में न्यायालय के आदेश के कारण संशोधित परिणाम जनवरी 2020 में जारी किया गया। अब ओएमआर शीट में छेड़‌छाड़ के आरोप सामने आने के बाद इस भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खडे हो गए हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery