Tuesday, November, 25,2025

मीडिया ही जनता की सच्ची आवाज, शासन का आईनाः बाबूलाल खराड़ी

जयपुर: फर्स्ट इंडिया न्यूज की ओर से शुक्रवार को बांसवाड़ा स्थित गुलाब केसरी गार्डन में 'वागड़ गौरव सम्मान-2025 समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनजातीय क्षेत्र विकास एवं होमगार्ड विभाग के कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया, जिला कलेक्टर इंद्रजीत यादव, पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी, पूर्व मंत्री धनसिंह रावत, जीजीटीयू के कुलपति प्रो. के.एस. ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कहा कि सरकार तक जनता की समस्याएं पहुंचाने में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण और सार्थक है। मीडिया शासन की उन कमियों को उजागर करता है जिन्हें सरकार हर स्तर पर स्वयं नहीं पहचान पाती। उन्होंने वैदिक काल का उदाहरण देते हुए कहा कि उस समय नारद मुनि समाज में संवाद और संदेश पहुंचाने का कार्य करते थे और आज वही जिम्मेदारी आधुनिक मीडिया निभा रहा है। खराड़ी ने फर्स्ट इंडिया न्यूज के इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मंच समाज की वास्तविक आवाज को शासन तक पहुंचाने में सेतु का कार्य करते हैं।

फर्स्ट इंडिया न्यूज के सीईओ एवं मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध होने के बावजूद बांसवाड़ा लंबे समय तक विकास की मुख्यधारा से दूर रहा। अब परिस्थिति बदल रही है और जनप्रतिनिधि क्षेत्र के समग्र विकास को प्राथमिकता दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 2,800 मेगावाट की परमाणु ऊर्जा परियोजना की घोषणा की गई है, जिस पर 42,000 करोड़ रुपए का निवेश होगा। कार्यक्रम में वागड़ क्षेत्र के विशिष्ट योगदानकर्ताओं को सम्मानित किया गया। संचालन श्वेता मिश्रा अवस्थी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन सुरेंद्र सोनी ने व्यक्त किया। इस अवसर पर फर्स्ट इंडिया न्यूज के सीनियर एडिटर जिनेन्द्र सिंह शेखावत, विशाल माथुर, हेमंत शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery