Wednesday, November, 26,2025

'वागड़ अब सजा नहीं, आनंद की भूमि'

जयपुर: फर्स्ट इंडिया न्यूज की ओर से शुक्रवार को बांसवाड़ा स्थित गुलाच केसरी गार्डन में वागड़ गौरव सम्मान-2025 समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने क्षेत्र के समग्र विकास, पर्यटन संभावनाओं, सुरक्षित समाज और मीडिया की सशक्त भूमिका पर महत्वपूर्ण विचार साझा किए। वक्ताओं ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पहले कहा जाता था कि किसी को सजा देनी हो तो वागड़ भेज दो, लेकिन आज हालात उलट गए हैं। अब लोग कहते हैं कि अब जिंदगी का आनंद लेना हो तो वागड़ आओ।

समारोह में कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी, पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया, फर्स्ट इंडिया न्यूज के सीईओ एवं मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा, जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव, जीजीटीयू के कुलपति प्रो. केएम ठाकुर, पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी और पूर्व मंत्री धन सिंह रावत ने कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में वागड़ क्षेत्र के विशिष्ट योगदानकर्ताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्वेता मिश्रा अवस्थी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सुरेंद्र सोनी ने किया। इस अवसर पर फर्स्ट इंडिया न्यूज के सीनियर एडिटर जिनेंद्र सिंह शेखावत, विशाल माथुर, हेमंत शमां सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery