Tuesday, November, 25,2025

बांसवाड़ा में 'वागड़ गौरव सम्मान 2025' आज

जयपुर: फर्स्ट इंडिया न्यूज की ओर से शुक्रवार को बांसवाड़ा में वागड़ गौरव सम्मान-2025 का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे रॉयल केसरी गार्डन, बांसवाड़ा में होगा। इस खास समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान के कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी (जनजातीय क्षेत्रीय विकास एवं गृह रक्षा विभाग) शामिल होंगे, जो वागड़ क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विशिष्ट व्यक्तित्वों को सम्मानित करेंगे। समारोह में कई विशिष्ट अतिथि भी शिरकत करेंगे। इनमें बांसवाड़ा विधायक अर्जुन सिंह बामनिया, गढ़ी विधायक कैलाश चंद्र मीणा, पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया, बांसवाड़ा जिला प्रमुख रेशम मालवीया, जिला कलेक्टर इंद्रजीत यादव, पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी तथा जीजीटीयू के कुलपति प्रो. के.एस. ठाकुर शामिल हैं। इन सभी की उपस्थिति से आयोजन की गरिमा और बढ़ने वाली है।

फर्स्ट इंडिया न्यूज के सीएमडी एवं एडिटर-इन-चीफ डॉ. जगदीश चंद्र और सीईओ एवं मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा के नेतृत्व में आयोजित यह कार्यक्रम दक्षिण राजस्थान में गौरव, उपलब्धि और प्रेरणा का महोत्सव बनने जा रहा है। इस मंच के माध्यम से वागड़ क्षेत्र की प्रतिभाओं, संस्थानों और समाजसेवियों को सम्मानित कर उन्हें व्यापक पहचान दी जाएगी। वागड़ गौरव सम्मान 2025 को लेकर बांसवाड़ा शहर में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में आमजन, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी इस समारोह में शामिल होने की उम्मीद है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery