Friday, September, 26,2025

'विजन ऑफ न्यू इंडिया-विकसित राजस्थान' कार्यक्रम आज

जयपुर: राजस्थान की विकास यात्रा और भविष्य की दिशा पर मंथन के लिए भारत 24 न्यूज चैनल द्वारा 'विजन ऑफ न्यू इंडियाः विकसित राजस्थान' शीर्षक से विशेष कॉन्क्लेव सोमवार को होटल मैरियट में सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा। इस उच्च स्तरीय संवाद मंच में देश और राज्य के प्रमुख राजनीतिक नेता, नीति निर्माता और विषय विशेषज्ञ एक साथ जुटेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय संस्कृति व पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और डॉ. प्रेमचंद बैरवा, कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर, जोगाराम पटेल और अविनाश गहलोत विशेष रूप से शामिल होंगे। इसके साथ ही नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग मंत्री झाबर सिंह खर्रा और गृह विभाग राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेदम भी अपने विचार रखेंगे। कार्यक्रम का आयोजन भारत 24 के सीईओ एवं एडिटर-इन-चीफ डॉ. जगदीश चंद्र के नेतृत्व में किया जा रहा है।

यह कॉन्क्लेव राजस्थान के समग्र विकास पर केंद्रित रहेगा, जिसमें सुशासन, अर्थव्यवस्था, शिक्षा, कृषि और सामाजिक सशक्तीकरण जैसे प्रमुख विषयों पर मंथन किया जाएगा। 'विजन ऑफ न्यू इंडियाः विकसित राजस्थान' कार्यक्रम के माध्यम से यह प्रयास किया जा रहा है कि राज्य को विकसित राज्यों की श्रेणी में कैसे लाया जाए और आने वाले वर्षों में राजस्थान की क्या भूमिका रहेगी, इस पर स्पष्ट दिशा तय की जा सके।

यह कार्यक्रम न केवल नीति-निर्माण को दिशा देने वाला साबित होगा, बल्कि जनता के बीच विकास की गंभीर बहस को भी आगे बढ़ाने का मंच बनेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery