Tuesday, August, 12,2025

विष्णु भगवान का अभिषेक... भजनों से रिझाया, महाआरती के बाद लगाया भोग

जयपुर: जयपुर के जेएलएन मार्ग स्थित विष्णु धाम-वेंकटेश्वर मंदिर का 45वां स्थापना दिवस (पटोत्सव) बुधवार को उत्साह के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन डॉ. विभा कैलाश गर्ग और गर्ग परिवार की ओर से किया गया था। डॉ. जगदीश चंद्र ने पाटोत्सव कार्यक्रम में शिरकत की और भगवान विष्णु का आशीर्वाद लिया। डॉ. जगदीश चंद्र ने आयोजकों को इस दिव्य आयोजन के लिए बधाई भी दी। आयोजकों ने डॉ. जगदीश चंद्र का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में डॉ. विकर्ण गर्ग, शिव कुमारी कल्ला, डॉ. कैलाश चंद्र गर्ग, बोडी कल्ला (पूर्व कैबिनेट मंत्री), ओपी गर्ग, रवि शंकर शर्मा और विवेक गर्ग भी उपस्थित रहे। शुरुआत महा अभिषेक से हुई। भजन संध्या के बाद शाम को महाआरती कर भगवान को भोग लगाया गया। कार्यक्रम का समापन सामुदायिक भोज के साथ हुआ। इस कार्यक्रम को इंटरनेशनल फर्टिलिटी एंड हेल्थकेयर सेंटर और संबंधित ट्रस्टों का समर्थन भी मिला।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery