Tuesday, November, 25,2025

भव्य समारोह के बीच एक दूजे के हुए कोमल और मनीत

जयपुर:  पाली के रणकपुर स्थित लाल बाग रिसोर्ट में शनिवार को सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर की पौत्री और सपना व वीरेंद्र माथुर की पुत्री कोमल का विवाह ज्योति और नरेंद्र वाधवा के पुत्र मनीत के साथ संपन्न हुआ। आयोजन को भव्यता और गरिमा में ओम प्रकाश माथुर की व्यापक जनस्वीकृति स्पष्ट नजर आई, जिसमें बड़ी संख्या में वीवीआईपी सम्मिलित हुए। देश और प्रदेश की राजनीति से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियां दंपती को आशीर्वाद देने और इस शुभ अवसर पर ओम माथुर तथा परिवार को बधाई देने पहुंची।

कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य, मिजोरम के राज्यपाल जनरल बी.के. सिंह, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग और पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ उपस्थित रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery