Sunday, April, 27,2025

प्रदेश के 14 सेक्टर्स में विकास का रोडमैप तैयारः मुख्यमंत्री

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को 'विकसित राजस्थान-2047' के विजन डॉक्यूमेंट पर समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने विकसित राजस्थान में प्रदेशवासियों की भागीदारी और ग्रामीण-शहरी संतुलित विकास पर जोर दिया। सीएम भजनलाल ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य में राजस्थान का महत्वपूर्ण योगदान होगा। इसके लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है और प्रदेश के 8 करोड़ नागरिकों की सक्रिय भागीदारी भी इस लक्ष्य को प्राप्त करने में अहम भूमिका निभाएगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत-2047' के विजन के तहत राजस्थान के लिए 14 सेक्टर्स में रोडमैप तैयार किया गया है।

राज्य के 45 प्रमुख विभागों को इन सेक्टर्स में वर्गीकृत किया गया है। नीति आयोग के सुझावों के आधार पर तैयार इस विजन डॉक्यूमेंट को सरल भाषा में आमजन तक पहुंचाने और उनके सुझावों को शामिल करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान बैठक में राज्य स्टीयरिंग कमेटी में शामिल विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारी, मुख्यमंत्री कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी तथा संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

जल संरक्षण पर विशेष ध्यान

पानी की कमी को गंभीर चुनौती बताते हुए सीएम शर्मा ने वर्षा जल प्रबंधन, भूमि की वाटर रिचार्ज क्षमता बढ़ाने और ट्रीटेड सीवरेज जल के उपयोग को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता जताई। उन्होंने 'कर्मभूमि से मातृभूमि' जैसे अभियानों को बढ़ावा देने पर बल दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पानी के लिए हम पूरी तरह प्रकृति पर निर्भर हैं, इसलिए इसकी बचत ही आपूर्ति है। वर्षाजल का सुनियोजित प्रबंधन और भूमि की जल पुनर्भरण क्षमता को बढ़ाकर जल संकट से बचा जा सकता है।

आगामी बजट में दिखेगी विकसित राजस्थान की झलक

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य बजट 2024-25 के 10 संकल्पों के आधार पर विकसित राजस्थान की रूपरेखा तैयार की गई है। आगामी बजट इस संकल्पना का दर्पण होगा। वर्ष 2030 तक का रोडमैप बनाकर चरणबद्ध तरीके से विकास के लक्ष्य हासिल किए जाएंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि विजन डॉक्यूमेंट को सरल भाषा में तैयार कर आमजन तक पहुंचाया जाए और उनके अमूल्य सुझाव लेकर उन्हें इस दस्तावेज में शामिल किया जाए।

ग्रामीण-शहरी संतुलित विकास पर बल

सीएम भजनलाल शर्मा ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच विकास के असंतुलन को दूर करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, पानी, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी सुविधाएं सुनिश्चित कर पलायन को रोका जाएगा, जिससे शहरों पर बढ़ता दबाव कम होगा। साथ ही, प्राकृतिक संसाधनों के सुनियोजित उपयोग पर भी ध्यान देना आवश्यक है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक परिवहन को प्रोत्साहित करने और बेहतर यातायात प्रबंधन की आवश्यकता पर बल दिया। पर्यटन क्षेत्र की अपार संभावनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने शेखावाटी की हवेलियों को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने तथा धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए होटल और रिसॉर्ट्स की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।

आज से CM दो दिवसीय मुंबई यात्रा पर

बेधड़क, जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार से अपनी दो दिवसीय मुंबई यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वे 'जल संचय जन भागीदारी जन आंदोलन-कर्मभूमि से मातृभूमि' कार्यक्रम में भाग लेंगे और विभिन्न प्रशासनिक बैठकों में भी शामिल होंगे। सीएम भजनलाल शनिवार सुबह 11:00 बजे जयपुर एयरपोर्ट से रवाना होकर दोपहर 12:30 बजे मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे अड्डे पर पहुंचेंगे। शाम 5:30 बजे वे सहारा स्टार होटल, विले पार्ले, मुंबई में 'जल संचय जन भागीदारी जन आंदोलन - कर्मभूमि से मातृभूमि' कार्यक्रम में भाग लेंगे। वहीं, रविवार सुबह 9:00 बजे वे सहारा स्टार होटल से प्रस्थान कर सुबह 10:50 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर लौट आएंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery