Tuesday, November, 04,2025

विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की दिशा में महाराष्ट्र की महत्वपूर्ण भूमिका पर विमर्श

जयपुर: भारत 24- विजन ऑफ न्यू इंडिया की ओर से 'विकसित भारत लीडरशिप समिट 2025- महाराष्ट्र संस्करण' का आयोजन सोमवार को मुंबई स्थित यशवंतराव चव्हाण सेंटर में किया गया। इस आयोजन में नीति-निर्माताओं, नेताओं, उद्योग जगत की हस्तियों और समाज में बदलाव लाने वाले कई प्रमुख लोगों ने भाग लिया और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की दिशा में महाराष्ट्र की महत्वपूर्ण भूमिका पर विचार-विमर्श किया। समिट के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र और गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत रहे। डॉ. जगदीश चंद्र ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और राज्यपाल आचार्य देववत के जीवन सफर पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सुपर मॉडल और बॉलीवुड अभिनेत्री कृति गर्ग, डॉ. प्रशांत नारनवरे (राज्यपाल के सचिव), चॉम्बे हॉस्पिटल के कंसल्टेंट फिजिशियन डॉ. गौतम भंसाली, प्रसिद्ध पटकथा लेखक अशोक मिश्रा, कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर निलेश शाह तथा स्वतंत्र निवेशक और वित्तीय शिक्षाविद् डॉ. विजय केडिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 'सच बेधड़क' अपने पाठकों के लिए लेकर आया है इस कार्यक्रम को खास झलकियां...।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery