Monday, March, 16,2026

'वायु शक्ति-2026' में आज दिखेगी वायुसेना की महाशक्ति

जैसलमेर/जयपुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर जैसलमेर पहुंचीं। एयरफोर्स स्टेशन पर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री केके बिश्नोई, विधायक महंत प्रतापपुरी, छोटू सिंह भाटी सहित जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। राष्ट्रपति काफिला एमईएस होते हुए मिलिट्री एरिया पहुंचा, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगी। राज्यपाल बीएसएफ गेस्ट हाउस में ठहरे, जबकि मुख्यमंत्री रात में जयपुर लौट गए। 27 फरवरी को जैसलमेर के निकट पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में भारतीय वायुसेना का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास 'वायु शक्ति-2026' होगा। यह अभ्यास भारतीय वायुसेना की 'ऑल-वेदर, ऑल-टाइम' स्ट्राइक क्षमता का प्रदर्शन माने जा रहा है। कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे।

'प्रचंड' में उड़ान भरेंगी राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू स्वदेशी लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर प्रचंड में सह-पायलट के रूप में उड़ान भरेंगी और सीमावर्ती एयरस्पेस में युद्धाभ्यास क्षेत्र का हवाई मुआयना करेंगी। यह पहला अवसर होगा जब वे जैसलमेर के सीमावर्ती क्षेत्र में किसी लड़ाकू हेलीकॉप्टर में सवार होंगी। इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मू वायुसेना स्टेशन पर अधिकारियों और जवानों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन करेंगी।

120 से अधिक विमानः अभ्यास में 120 से अधिक विमान भाग लेंगे, जिनमें 70 से ज्यादा फाइटर जेट शामिल हैं। प्रमुख लड़ाकू विमानों में डसॉल्ट राफेल, सुखोई Su-30MKI और डसॉल्ट मिराज 2000 शामिल हैं। इसके अलावा बोइंग एएच-64 अपाचे और 'प्रचंड' भी अपनी मारक क्षमता दिखाएंगे। अभ्यास के दौरान करीब 12,000 किलोग्राम गोला-बारूद का उपयोग होगा। दिन और रात दोनों समय सटीक हमलों का प्रदर्शन कर वायुसेना की आधुनिक तकनीक और तैयारी का संदेश दिया जाएगा।

गरुड़ कमांडो की दमदार एंट्रीः अभ्यास में लॉकहीड मार्टिन सी-130जे सुपर हरक्यूलिस विमान भी हिस्सा लेंगे, जो विशेष दस्ते 'गरुड़ कमांडो' को वॉर-जोन में उतारने की क्षमता दिखाएंगे। लंबी दूरी के सटीक हमले, मल्टी-फ्रंट ऑपरेशन और उन्नत एयर डिफेंस सिस्टम का प्रदर्शन इस युद्धाभ्यास को सामरिक दृष्टि से बेहद अहम बनाता है। सीमावर्ती क्षेत्र में हो रहा यह महा-अभ्यास न केवल देश की सैन्य तैयारी का प्रदर्शन है, बल्कि वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती वायु शक्ति का भी सशक्त संदेश है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery