Friday, May, 15,2026

टीआरपी बढ़ाने की होड़ में तिल को ताड़ और कंकड़ को पहाड़ बनाना उचित नहीं

जयपुर: पत्रकारिता अंधेरे में टॉर्च का काम करती है, बशर्ते सच पर आधारित हो। टीआरपी बढ़ाने की होड़ में तिल को ताड़ और कंकड़ को पहाड़ बनाना उचित नहीं है। यह विचार पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने मनोज माथुर फाउंडेशन की ओर से गुरुवार को सी-स्कीम स्थित एक होटल में आयोजित मनोज माथुर जर्नलिज्म अवार्ड्स समारोह में व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि न्यूज को न्यूज ही रखना चाहिए, उसमें व्यूज शामिल न हो। वक्ता किस संदर्भमें बोल रहा है, यह समझकर ही खबर लिखना चाहिए। कन्फ्यूजन हो तो संबंधित से पूछ लें, लेकिन ब्रेकिंग न्यूज के फेर में अर्थ का अनर्थ न करें। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का हृदय है। ये तो ठीक है कि खींचो न कमानों को, न तलवार निकालो, जब तोप मुकाबिल हो, तो अखबार निकालो, लेकिन ये उचित नहीं कि बन के एक हादसा बाजार में आ जाएगा, जो नहीं होगा, वो अखबार में आ जाएगा।

पत्रकारों को किया सम्मानित

मनोज माथुर जर्नलिज्म अवार्ड से भास्कर रिपोर्टर अर्पित शर्मा, आज तक के रिपोर्टर देवांकुर वाधवान, भास्कर डिजिटल रिपोर्टर सौरभगृहस्थी, इंडिया टुडे के फोटो पत्रकार पुरुषोत्तम दिवाकर को सम्मानित किया गया। इस मौके पर फाउंडेशन अध्यक्ष सुलक्षणा माथुर, पत्रकार अमित भट्ट, आशीष दत्ता और भाजपा नेता नीरज जैन ने संबोधित किया। उन्होंने प्रोग्राम की रूपरेखा बताई और पत्रकारिता पर भी बात की। इस मौके पर मौजूद युवाओं ने पत्रकारों से इंटरैक्ट किया और पत्रकारिता के बारे में जानकारी लेने के साथ सवाल किए, जिनके जवाब विशेषज्ञों ने उदाहरणों सहित देकर जिज्ञासा शांत की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery