Thursday, January, 29,2026

'मैं चलती रही उम्रभर दुआओं के साथ, पांव के छाले कभी मेरी राहें नहीं रोक पाए'

झालावाड़/जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने झालावाड़ जिले के उन्हेल नागेश्वर में सांसद दुष्यंत सिंह की तीन दिवसीय 'आशीर्वाद पदयात्रा' (जनसंपर्क पदयात्रा) को गुरुवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने अपनी पुरानी पदयात्राओं को याद करते हुए कहा कि जब वे सांसद थीं, तब पदयात्रा के दौरान पांवों में छाले पड़ जाते थे, जिन्हें वे पिन से फोड़कर आगे बढ़ जाती थीं। वसुंधरा राजे ने भावुक होकर कहा, 'मैं 'मैं चलती रही उम्रभर दुआओं के साथ, पांव के छाले कभी मेरी राहें नहीं रोक पाए।' राजे ने कहा कि यह पदयात्रा क्षेत्र  की उन्नति, विकास और जनता के विश्वास की यात्रा है। ज्यादातर नेता केवल चुनाव के समय आते हैं और जीतकर पांच साल एसी में रहते हैं, लेकिन हम ऐसा नहीं करते। हम अपने क्षेत्र को परिवार मानते हैं और लोगों को मतदाता नहीं, बल्कि भाग्य निर्माता मानते हैं। उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि अपनों की, अपनों के लिए और अपनों के द्वारा की जा रही यात्रा है। यह जन-जन से जुड़ने, जनता की आवाज सुनने और लोगों के सपनों को पूरा करने की यात्रा है। इसका लक्ष्य है कि हर नागरिक का सम्मान हो, हर नागरिक का उत्थान हो और हर वाजिब समस्या का समाधान हो।

पदयात्रा में सैकड़ों समर्थक हुए शामिल

पार्श्वनाथ के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के बाद पदयात्रा शुरू हुई। यह यात्रा आगामी तीन दिनों तक गंगधार उपखंड के विभिन्न कस्बों और गांवों से होकर गुजरेगी। इस दौरान रात्रि चौपालों और जनसंपर्क के माध्यम से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी जाएगी। कार्यक्रम में श्याम सुंदर शर्मा, विधायक गोविंद रानीपुरिया, जिला प्रभारी जगत नारायण जोशी, सह प्रभारी सागर सोनी, पूर्व मंत्री मान सिंह चौहान, पूर्व विधायक नरेंद्र नागर, जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सैकड़ों समर्थकों ने पदयात्रा में भाग लिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery