Thursday, June, 26,2025

देवनानी फ्रांस-जर्मनी की यात्रा पर रवाना

जयपुर: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी फ्रांस और जर्मनी की सात दिवसीय अध्ययन यात्रा के लिए रवाना हुए। वे बुधवार को नई दिल्ली से वायुयान द्वारा पेरिस के लिए प्रस्थान कर गए। राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के तत्वावधान में आयोजित इस अध्ययन यात्रा के दौरान देवनानी दोनों देशों की संसदीय परंपराओं का अध्ययन करेंगे। उन्होंने कहा कि वैश्विक संसदीय संवाद के
लिए यह यात्रा एक नई पहल है। जयपुर स्थित राजकीय निवास पर विशेष सहायक के.के. शर्मा एवं राजस्थान विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंटकर, माला पहनाकर और दुपट्टा ओढ़ाकर शुभकामनाएं दीं। इस अध्ययन यात्रा में विधानसभा के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा भी उनके साथ गए हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery