Friday, June, 27,2025

स्वतंत्रता आंदोलन में सिंधी समाज का अभूतपूर्व योगदान: देवनानी

जयपुर: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा है कि सिंधी समाज ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन और विकास में अभूतपूर्व योगदान दिया है। इस समाज ने आजादी के बाद के हालात में अनेक तकलीफें, यातनाएं और दर्द सहन करने के बावजूद अपने त्याग, समर्पण और कठोर परिश्रम और दृढ़ संकल्प से भारत के विकास में अपना अमूल्य योगदान देकर देश की जीडीपी को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है। आज भी यह जुझारू समाज अपनी उद्यमशीलता के कारण देश और विदेश में छोटे से बड़े व्यवसाय और उद्योग में भागीदार है। देवनानी मुम्बई के निकट ठाणे में फेडरेशन ऑफ एसोसिएशन ऑफ सिंधी, ठाणे के तत्वावधान में आयोजित सुनहरी सिंध 2.0 के भव्य समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। इसके पहले उन्होंने समारोह का उद्घाटन किया। देवनानी ने कहा कि भारत के विकास में सिंधी समुदाय के योगदान और औद्योगिक आंदोलन में सकारात्मक बदलाव को सभी ने हमेशा सराहा और सम्मानित किया है। हम सभी को सिंधु संस्कृति और समुदाय का अभिन्न हिस्सा होने पर गर्व है। देवनानी ने बताया कि उन्होंने राजस्थान के शिक्षा मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल में सिंधी समाज की विभूतियोंराजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा है कि सिंधी समाज ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन और विकास में अभूतपूर्व योगदान दिया है। इस समाज ने आजादी के बाद के हालात में अनेक तकलीफें, यातनाएं और दर्द सहन करने के बावजूद अपने त्याग, समर्पण और कठोर परिश्रम और दृढ़ संकल्प से भारत के विकास में अपना अमूल्य योगदान देकर देश की जीडीपी को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है।

आज भी यह जुझारू समाज अपनी उद्यमशीलता के कारण देश और विदेश में छोटे से बड़े व्यवसाय और उद्योग में भागीदार है। देवनानी मुम्बई के निकट ठाणे में फेडरेशन ऑफ एसोसिएशन ऑफ सिंधी, ठाणे के तत्वावधान में आयोजित सुनहरी सिंध 2.0 के भव्य समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। इसके पहले उन्होंने समारोह का उद्घाटन किया। देवनानी ने कहा कि भारत के विकास में सिंधी समुदाय के योगदान और औद्योगिक आंदोलन में सकारात्मक बदलाव को सभी ने हमेशा सराहा और सम्मानित किया है। हम सभी को सिंधु संस्कृति और समुदाय का अभिन्न हिस्सा होने पर गर्व है। देवनानी ने बताया कि उन्होंने राजस्थान के शिक्षा मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल में सिंधी समाज की विभूतियों को स्कूली शिक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल कराया था और वर्तमान में ऐतिहासिक नगर अजमेर में कई स्थानों का नामकरण उपनिवेशवाद और गुलामी के प्रतीक नामों को बदल कर भारतीय संस्कृति और महापुरुषों के नाम से किया गया है जिसमें अजमेर की प्रसिद्ध फायसागर झील का नामकरण अब वरुण सागर कर दिया गया है।

समाज की शख्सियतों को किया सम्मानित

देवनानी ने इस अवसर पर समाज की तीन शख्सियतों ठाणे नगर निगम की पूर्व स्थायी समितियों की अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता दादी वीना भाटिया को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया। उन्होंने डॉ सतराम मखीजा को सिंधी भाषा सिखाने में योगदान के लिए और मुरली अदनानी को समाज एवं सिंधियत में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया।

देशभर से आए प्रतिनिधि

कार्यक्रम के आयोजक राजू के खेतवानी ने बताया कि इस उत्सव में सिंधी समुदाय के इतिहास से जुड़े विभिन्न प्रसंगों पर चर्चा-परिचर्चा के साथ ही मशहूर सिंधी व्यंजन, वस्त्र और हाथ से बनाई गई कलाकृतियां प्रदर्शित की गई है। समारोह में फेडरेशन के संस्थापक और अध्यक्ष राजू कन्हैया लाल खेतवानी, प्रकाश कोटवानी, महेश सुखरामनी (उल्लासनगर), डॉ. गुरमुख जगवानी (जलगांव) और फेडरेशन के अन्य पदाधिकारियों के अलावा देश भर से सिंधी समुदाय के प्रमुख संगठनों के प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery