Sunday, April, 12,2026

एक दिन सिंध बनेगा भारत का हिस्सा: देवनानी

जयपुर: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विश्वास जताया है कि एक न एक दिन सिंध पाकिस्तान से अलग होकर भारत का अभिन्न हिस्सा बन सकता है। उन्होंने कहा कि सिंधी समुदाय ने स्वयं को कभी शरणार्थी नहीं, बल्कि सदैव पुरुषार्थी माना है और भारत तथा सनातन के प्रति अपनी निष्ठा को कभी कमजोर नहीं होने दिया।

देवनानी शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित वाइस प्रेसिडेंट एन्क्लेव में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन द्वारा भारतीय संविधान के सिंधी भाषा के देवनागरी और फारसी लिपियों में प्रकाशित संस्करणों के विमोचन समारोह को विशिष्ट अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में केंद्रीय विधि एवं न्याय और संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, इंदौर से लोकसभा सांसद शंकर लाल नंदवानी सहित देशभर से आए सिंधी समाज के अनेक प्रतिनिधि उपस्थित थे। इसका आयोजन विधि एवं न्याय मंत्रालय के विधायी विभाग की राजभाषा खंड की प्रादेशिक इकाई द्वारा किया गया।

उपराष्ट्रपति को विधानसभा की दैनंदिनी भेंट

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन को राज्य विधानसभा सचिवालय द्वारा प्रकाशित 'संसदीय संस्कृति का उत्कर्ष-नवाचारों के 2 वर्ष' पुस्तक और विधानसभा की दैनंदिनी भेंट की।

सिंधी समाज ने विस्थापन का दर्द झेला

वासुदेव देवनानी ने कहा, विभाजन के बाद सिंधी समाज ने विस्थापन का दर्द झेला, लेकिन भारत में आकर मेहनत, व्यापार और उद्यमशीलता के बल पर नई पहचान बनाई। आज लगभग एक करोड़ की आबादी वाला यह समाज देश और दुनिया में अपनी कर्मठता और जीवटता के लिए जाना जाता है और 150 से अधिक देशों में अपनी छाप छोड़ चुका है। उन्होंने कहा कि देश
के कुल आयकर योगदान में सिंधी समाज की लगभग 24 प्रतिशत भागीदारी उसकी आर्थिक सशक्तता को दर्शाती है। देवनानी ने सिंधु घाटी सभ्यता को भारत की प्राचीनतम संस्कृति बताते हुए कहा कि यह भारत की आत्मा से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि संविधान के सिंधी भाषा में देवनागरी और फारसी लिपियों में अनुवाद का प्रकाशन एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

दो दिवसीय गोवर्धन और वृंदावन दौरे पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी रविवार को गोवर्धन का दौरा करेंगे, जहां वे गिरिराज जी और पूंछरी के लोटा के दर्शन करेंगे। इसके बाद वे वृंदावन में श्री बांके बिहारी जी के दर्शन करेंगे तथा संत प्रेमानंद महाराज से भेंट करेंगे। वृंदावन से वे मथुरा पहुंचकर श्रीकृष्ण जन्मभूमि और द्वारकाधीश मंदिर में दर्शन करेंगे। सोमवार को देवनानी आगरा में ताजमहल और आगरा के लाल किले का अवलोकन करेंगे तथा राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सोमवार को ही जयपुर लौटेंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery