Saturday, April, 05,2025

संवैधानिक पद की कार्यशैली पर सवाल उठाना परंपराओं के विपरीतः देवनानी

जयपुर: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा उनके संदर्भ में मीडिया में दिया गया बयान एकदम निरर्थक और संवैधानिक परंपराओं व मर्यादाओं के विपरीत है।

उन्होंने कहा कि अच्छा होता यदि गहलोत अपने दल के सदस्यों को सदन की मर्यादाओं में रहने, परंपराओं का पालन करने के साथ स्पीकर का सम्मान करने और स्पीकर पर अनर्गल टिप्पणी नहीं करने की नसीहत देते। देवनानी ने कहा कि उनके द्वारा प्रतिपक्ष को सदन में दिए गए धरने के दौरान अनेक बार समझाइश के प्रयास किए। नेता प्रतिपक्ष को अपने कक्ष में बुलाकर बातचीत की। 

प्रतिपक्ष के न समझने, अमर्यादित व्यवहार और उनकी हठधर्मिता के कारण ही प्रतिपक्ष के सदस्यों को निलंबित करना पड़ा। देवनानी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा अध्यक्ष जैसे संवैधानिक पद की कार्यशैली पर सवाल उठाया जाना भी सदन की परंपराओं और मर्यादाओं के प्रतिकूल है। देवनानी ने कहा कि कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान की विश्व स्तरीय सुविधाओं के शुभारंभ के मौके पर भी प्रतिपक्ष द्वारा उठाया गया सवाल निरर्थक था। देवनानी ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष का पद गरिमामय और दलगत राजनीति से ऊपर होता है। ऐसा वक्तव्य विधानसभा की गरिमा और परंपराओं के विपरीत है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery