Tuesday, November, 25,2025

संसदीय लोकतंत्र को सशक्त बनाने में CPA की भूमिका सराहनीय: देवनानी

जयपुर: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने लंदन स्थित राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) के मुख्यालय में भ्रमण कर संगठन की कार्यप्रणाली और संसदीय लोकतंत्र को सशक्त बनाने वाले इसके वैश्विक प्रयासों की सराहना की। देवनानी ने कहा कि राष्ट्रमंडल संसदीय संघ ऐसा मंच है जो विश्वभर के राष्ट्रमंडल देशों की विधानसभाओं को जोड़कर संसदीय लोकतंत्र को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि सीपीए की राजस्थान शाखा संघ की विभिन्न गतिविधियों में सहयोगी भूमिका निभाएगी।

लंदन प्रवास के दौरान देवनानी ने CPA यूके ब्रांच के अधिकारियों से राजस्थान शाखा के साथ संभावित सहयोग एवं साझेदारी के विविध आयामों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने राजस्थान में आयोजित यूथ पार्लियामेंट और वीमेन पार्लियामेंट जैसे कार्यक्रमों में संयुक्त सहभागिता पर विचार-विमर्श किया, जिससे युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों से जोड़ने और महिला जनप्रतिनिधियों की भागीदारी को प्रोत्साहित करने में मदद मिलेगी। देवनानी ने कहा कि यह संवाद भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच संसदीय परंपराओं, लोकतांत्रिक आदशों और युवाओं के सशक्तीकरण को नई दिशा प्रदान करेगा।

लंदन के भारतीय दूतावास में देवनानी का अभिनंदन

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का लंदन स्थित भारतीय दूतावास में भारतीय प्रवासी समुदाय ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में देवनानी ने प्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और ब्रिटेन मिलकर विश्व शांति, पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक समृद्धि के नए अध्याय लिख रहे हैं। स्पीकर देवनानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व मंच पर अभूतपूर्व प्रगति कर रहा है। उन्होंने बताया कि जीएसटी सुधार, डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे कदमों से भारतीय अर्थव्यवस्था नई ऊंचाइयों पर पहुंच रही है।

उन्होंने प्रवासी भारतीयों से आह्वान किया कि वे अपनी जन्मभूमि से जुड़े रहें और भारत की उन्नति में निरंतर योगदान दें। देवनानी ने कहा कि भारत-ब्रिटेन संबंध ऐतिहासिक है और वर्तमान में मुक्त व्यापार समझौते के माध्यम से दोनों देशों के बीच आर्थिक साझेदारी और बाजार पहुंच का नया युग प्रारंभहो रहा है। इससे दोनों देशों के उद्यमियों, निवेशकों और युवाओं के लिए नए अवसर सृजित होंगे। इस अवसर पर राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, सिक्किम विधानसभा अध्यक्ष मंगवा नोरबू शेरपा, झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबिन्द्र नाथ महतो, ब्रिटिश सांसद करन बिलमोरिया, सांसद कृश रावल, तथा राजस्थान विधानसभा के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा उपस्थित रहे।

ब्रिटिश संसद का किया अवलोकन

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने लंदन प्रवास के दौरान ब्रिटिश संसद का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने ब्रिटिश लोकतंत्र की ऐतिहासिक इमारत वेस्टमिंस्टर पैलेस के दोनों सदनों हाउस ऑफ कॉमंस और हाउस ऑफ लॉर्ड्स की संसदीय व्यवस्था को देखा। देवनानी ने ब्रिटिश संसद के दोनों सदनों की संसदीय प्रणाली और परम्पराओं की विस्तार से जानकारी ली। देवनानी ने ब्रिटिश संसद परिसर में स्थित वेस्टमिस्टर हॉल और सेंट्रल लॉबी का भी अवलोकन किया, जो ब्रिटिश लोकतंत्र की ऐतिहासिक धरोहरों में गिने जाते हैं। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश संसदीय प्रणाली पुरानी है, लेकिन भारत का लोकतंत्र विश्व में सबसे बड़ा और सुदृढ़ है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery