Tuesday, August, 12,2025

इंदौर वेस्ट मैनेजमेंट मॉडल देश में बेस्ट: वासुदेव देवनानी

जयपुर: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने इंदौर के अत्याधुनिक वेस्ट मैनेजमेंट मॉडल को देश का सर्वश्रेष्ठ मॉडल बताया है। उन्होंने कहा कि अजमेर समेत राजस्थान के कई शहरों में इसी तर्ज पर कचरा प्रबंधन के अत्याधुनिक प्लांट लगाने के लिए राज्य सरकार से चर्चा करेंगे।

उन्होंने कहा कि इससे नगरीय जीवन में स्वच्छता, सार्वजनिक स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिलेगी। देवनानी ने हाल ही में इंदौर नगर निगम द्वारा संचालित वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का दौरा किया। प्लांट की कार्यप्रणाली व तकनीक से प्रभावित होकर उन्होंने इसे अन्य शहरों के लिए भी आदर्श बताया। देवनानी ने कहा कि यह मॉडल न केवल वैज्ञानिक तरीके से कचरा प्रबंधन का उत्कृष्ट उदाहरण है, बल्कि स्वच्छ राजस्थान के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में भी अहम कदम हो सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य के शहरों को स्वच्छता में आत्मनिर्भर बनाने के लिए ऐसे ही पर्यावरण अनुकूल और टिकाऊ समाधान अपनाने होंगे। इसके लिए जनता की भागीदारी, जन-जागरूकता और प्रशासनिक निगरानी जरूरी है।

कचरा निस्तारण एक गंभीर चुनौतीः वासुदेव देवनानी ने कहा कि कचरा निस्तारण भारत ही नहीं, पूरी दुनिया के लिए गंभीर चुनौती है। प्लास्टिक कचरे से वायु, जल व भूमि प्रदूषण और बीमारियों का खतरा बढ़ता है। इस चुनौती का समाधान आधुनिक तकनीक, जन सहभागिता और प्रशासन की प्रतिबद्धता से ही संभव है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता मिशन की दिशा में कचरा निस्तारण की प्रक्रिया निर्णायक साबित हो सकती है। यदि सही रणनीति व तकनीक के साथ प्रयास किए जाएं तो राजस्थान के शहर भी स्वच्छता के मामले में मिसाल बन सकते हैं।

महाकाल, ओंकारेश्वर और काल भैरव के किए दर्शन

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मध्यप्रदेश यात्रा के दौरान उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की समृद्धि, सुख-शांति और खुशहाली की कामना की। देवनानी ने कहा कि भगवान शिव शाश्वत चेतना के प्रतीक हैं। उन्होंने भगवान महाकाल को कोटि-कोटि नमन करते हुए देश-प्रदेश के कल्याण की प्रार्थना की। देवनानी ने नर्मदा तट पर ओंकारेश्वर महादेव ज्योतिर्लिंग में भी सावन मास के अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और शांति की मंगल कामना की। इसके बाद देवनानी ने उज्जैन स्थित प्रसिद्ध काल भैरव मंदिर में भी दर्शन कर पूजा की। इस धार्मिक यात्रा में राजस्थान विधानसभा के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहे।
 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery