Thursday, January, 29,2026

देवनानी ने राज्यपाल को किया विशेष कैलेंडर भेंट

जयपुर: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर देवनानी ने विधानसभा सचिवालय द्वारा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर प्रकाशित वर्ष 2026 का विशेष कैलेंडर राज्यपाल को भेंट किया। उन्होंने बताया कि कैलेंडर में राष्ट्रगीत के ऐतिहासिक संदर्भ, रचनाकार बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय से जुड़ी जानकारी तथा दुर्लभ चित्रों को शामिल किया गया है। इसके साथ ही विधानसभा अध्यक्ष ने अपनी पुस्तक 'सनातन संस्कृति की अटल दृष्टि' भी राज्यपाल को भेंट की। राज्यपाल बागडे ने पुस्तक के प्रकाशन पर बधाई देते हुए वंदे मातरम् के आलोक में प्रकाशित विशेष कैलेंडर और उसकी विषयवस्तु की सराहना की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery