Friday, September, 26,2025

दिलावर का गुस्सा, राहुल गांधी तक पहुंची 'चरित्रहीनता' की बहस

जयपुर: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी पर की गई पोचीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा की विवादित टिप्पणी के जवाब में शुरू हुई जुबानी जंग अब सीधे राहुल गांधी और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व तक जा पहुंची है। प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को प्रेस कतों की। इस दौरान उन्होंने न केवल डोटासरा, बल्कि राहुल गांधी से लेकर कांग्रेस संगठन तक को 'चरित्रहीनता' के आरोपों में घेर लिया। दिलावर ने कहा कि डोटासरा ने विधानसभा में महिलाओं को निजता को लेकर जो बयान दिया है, वह बेहद शर्मनाक है। ऐसा कहने वाले लोग बेशर्म और चरित्रहीन होते हैं। नो जैसा होता है, उसे वैसा ही दिखाई देता है। डोटासरा अपने जीवन और पार्टी के नेताओं के चरित्र में झांककर देखें। कांग्रेस में चरित्रहीनता की घटनाएं गिनना मुश्किल हो जाएगा। दिलावर ने कहा कि राहुल गांधी कहते हैं कि मंदिरों में लोग लड़कियां छेड़ने जाते हैं। क्या जब ये खुद मंदिर गए तो लड़कियां छेड़ने गए थे? चात्रा के दौरान लड़कियों के कंधों पर हाथ रखकर चलना क्या चरित्र नहीं दर्शाला? उन्होंने कांग्रेस कार्यालय में कैमरे लगे होने की बात कहते हुए डोटासरा पर तंज कसा कि क्या वह कांग्रेस महिला सदस्यों की लोक-इलंक करते हैं?

डोटासरा के गांव में जाकर पूछना, इनकी कितनी चरित्रहीन घटनाएं हैं: दिलावर

दिलावर ने पुराने चर्चित मामलों का भी हवाला देते हुए कहा कि अजमेर का अश्लील ब्लैकमेलिंग कांड और दिल्ली का तंदूर कांड सबको याद है। कांग्रेस के कई नेता इन मामलों में शामिल रहे है। काग्रेस ने हम मागलो में दोषियों को बचाने का प्रयास किया और डोटासरा भी उन लोगों में शामिल रहे हैं। भंवरी देवी कांड का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अगर सारी परतें खुलती ती उसमें और भी बड़े नाम सागने आते। हो सकता है डोटासरा भी उसमें शामिल होते। दिलावर ने कहा कि डोटासरा के गाव में जाकन पूछ लेंगे तो उनके भी चरित्र का सबकी पता लग जाएगा। इनके गांव में आकर पूछना, कितनी चरित्रहीन घटनाएं हैं, जिन्हें संख्या में बताना मुश्किल है।

आरोपों का स्तर इतना नहीं गिराएं कि समाज के सामने नहीं जा सकेंः जोगाराम

विधानसभा अध्यक्ष पर की गई टिप्पणी पर कानून व संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम मटेल ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि विधानसभा में किसी सदस्य की प्राइवेसी नहीं होती है। चाहे वह सत्ता पक्ष का विधायक हो या विपक्ष का, पुरुष-महिला सदस्य सब साथ बैठते हैं। उनके आरोप पूर्ण रूप से गलत हैं। पटेल ने कहा कि जिस तरह के बयान कांग्रेस की तरफ से आए हैं, यह उनके अंदर अंतर्कलह और यटिया मानसिकता को दर्शति है। राजनीतिक दल एक दूसरे पर आरोप लगाते हैं, लेकिन स्पीकर जिसका चयन सभी लोगों ने मिलकर किया है, उन पर आरोप लगाना किसी भी रूप में ठीक नहीं है। आरोपी का स्तर इतना नहीं गिराए कि हम समाज के सामने नहीं जा सके।

कांग्रेस की हताशा और गिरी हुई राजनीतिः दीया कुमारी

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने डोटासरा के बयान को शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उदयपुर में एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए दीया कुमारी ने कहा कि स्पीकर को लेकर जो टिप्पणी की गई, वह न केवल अमयर्यादित है बल्कि महिला विधायकों का भी अपमान है। उन्होंने कहा कि मैं थी विभानसभा में बैठती हूं, लेकिन ऐसा माहौल मैंने कभी महसूस नहीं किया। डोटासरा का बयान उनकी सोच की दर्शाता है। निधानसभा अध्यक्ष पद की गरिमा होती है, जिसकी मर्यादा को उन्होंने चंग किया है। उपमुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर महिलाओं के अपमान और झूठे आरोपों की राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि राजस्थान की जनता इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। वरिष्ठ नेताओं पर निराधार और अपमानजनक आरोप लगाना कांग्रेस की हताशा और गिरी हुई राजनीति को दिखाता है।

BJP ने किया पुतला दहन

टिप्पणी के तिरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अजमेर के गांधी भवन पर डोटासरा के पुतले की शवयात्रा निकाली, उसे जूतों की माला पहनाई और फिर पुतला जलाकर विरोष जताया। भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि स्पीकर देवनानी के लिए अशोभनीय शब्दों का प्रयोग कर डोटासरा ने सदन की गरिमा को ठेस पहुंचाई है। प्रदर्शनकारियों ने डोटासरा को विधानसभा से निष्कासित करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो भाजपा सड़कों पर उत्तरकर आदोलन करेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery