Wednesday, December, 17,2025

देवनानी ने किया 6 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

जयपुर: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में पिछले तीन दिनों में लगभग 6 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। इन कार्यों से क्षेत्र में जल निकासी, सड़कें, पेयजल और स्वच्छता जैसी सुविधाएं मजबूत होंगी। रविवार को नागफणी क्षेत्र में बद्री विशाल मंदिर के सामने कार्यक्रम में सार्वजनिक निर्माण विभाग के कार्यों का शुभारंभकिया गया। इसमें वार्ड 5 में 1.36 करोड़ की लागत से नाला निर्माण शामिल है, जो जलभराव की पुरानी समस्या का स्थायी समाधान देगा। देवनानी ने कहा कि क्षेत्र में अब तक 60 करोड़ से 15 नालों का निर्माण हो चुका है। वार्ड 5 के भागचंद सोनी नगर में 16 लाख की सड़कें, वार्ड 63 प्रताप नगर में 42 लाख और 13 लाख की दो सड़कें तथा 20 लाख से उद्यान में ओपन जिम व पाथ-वे के कार्य शुरू किए गए।

एलीवेटेड रोड का नाम 'रामसेतु'

अजमेर शहर की एलीवेटेड रोड का नाम अब 'रामसेतु' हो गया है। विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने फव्वारा चौराहा पर भव्य समारोह में नामकरण का अनावरण किया और चौथी भुजा को आवागमन के लिए खोला। यह रोड स्टेशन रोड, पृथ्वीराज मार्ग आदि को जोड़कर यातायात सुगम बनाती है। देवनानी ने कहा कि यह नामकरण राष्ट्रीय गौरव और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देगा। पहले भी खादिम होटल को 'अजयमेरु', फॉयसागर को 'वरुण सागर' और किंग एडवर्ड मेमोरियल को 'महर्षि दयानंद विश्रांति गृह' नाम दिया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery