Thursday, June, 26,2025

देशभक्ति और बलिदान की प्रेरणा से युवाओं को जोड़ने की जरूरतः वासुदेव देवनानी

जयपुर: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि आजादी हमें बनी बनाई नहीं मिली, यह असंख्य वीरों के बलिदान और संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने कहा कि हेमू कालानी जैसे युवाओं ने अंग्रेजों के सामने घुटने टेकने के बजाय फांसी को गले लगाया। कोई भी बलिदानी किसी एक समाज का नहीं होता, वह पूरे राष्ट्र का होता है।

नोहर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सिंधी समाज ने देश के विभाजन के समय सब कुछ छोड़कर देश के कोने-कोने में खुद को स्थापित किया और सम्मानजनक जीवन जिया। उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्री रहते हुए उन्होंने हेमू कालानी के पाठ को कक्षा 9वीं और 11वीं के पाठ्यक्रम में शामिल करवाया, जिसे आज 20 लाख छात्र पढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह देश आक्रांताओं को महान नहीं, बल्कि महाराष्णा प्रताप जैसे महापुरुषों को महान मानता है।

देवनानी ने शिक्षा निदेशालय का किया अवलोकन

वासुदेव देवनानी ने सोमवार को बीकानेर स्थित शिक्षा निदेशालय का अवलोकन किया। उन्होंने माध्यमिक एवं प्रारंभिक शिक्षा निदेशक सहित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने ने निदेशालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery