Wednesday, November, 26,2025

एसआईआर से घुसपैठिया वोटरों पर नकेलः तरुण चुघ

जयपुर: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने गुरुवार को जयपुर में प्रदेश कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि वंदे मातरम् गीत भारत की क्रांति और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। इस गीत के एक-एक शब्द में मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना झलकती है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। चुघ ने ऐलान किया कि हर जिले में सार्वजनिक स्थानों, शहीद स्मारकों और ऐतिहासिक स्थलों पर वंदे मातरम् का सामूहिक गायन होगा। स्कूलों, कॉलेजों और संस्थानों में भी गायन के लिए आह्वान किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत की भावना को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

एसआईआर से लोकतंत्र की रक्षा

चुनाव आयोग की विशेष पहचान रजिस्टर (एसआईआर) प्रक्रिया पर चुघ ने कहा कि यह घुसपैठिया, मृत और नकली वोटरों को हटाने के लिए शुरू की गई है। 12 राज्यों में इसका दूसरा चरण चल रहा है। उन्होंने डीएमके, टीएमसी और इंडी गठबंधन पर घुसपैठियों के वोट की पैरवी करने का आरोप लगाया और इसे असंवैधानिक व गैरकानूनी बताया। चुघ ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए यह प्रक्रिया जरूरी है।

गहलोत पर निशाना, एजेंसियों की सराहना

अशोक गहलोत की ओर से वसुंधरा राजे को मुख्यमंत्री योग्य बताने पर चुघ ने तंज कसते हुए कहा कि गहलोत को अपनी पार्टी की आंतरिक कलह याद करनी चाहिए। गहलोत को अपनी पार्टी का वह समय याद करना चाहिए, जब उनके उपमुख्यमंत्री उनके बारे में और पार्टी की गतिविधियों के बारे में क्या सर्टिफिकेट बांटते थे। उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों की तारीफ की, जिन्होंने 2800 किलो विस्फोटक और अर्बन जिहादी मॉडल को निष्फल किया। चुघ ने कहा कि षड्यंत्रकारियों को कठोर सजा मिलेगी।

राहुल पर तंजः हार के लिए बहाने की प्लानिंग

चुघ ने कहा कि राहुल गांधी बिहार विधानसभा चुनाव में हार का ट्रायल कर रहे हैं और 14 नवंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस में हार का बहाना ढूंढने की प्लानिंग कर रहे हैं। चुघ ने दावा किया कि बिहार की जनता इंडी गठबंधन को वोट नहीं, बल्कि सजा देगी, क्योंकि वे जंगलराज और दादागिरी को वापस लाना चाहते हैं। जयपुर से पहले अजमेर में चुघ ने भाजपा कार्यालय में संभाग के नेताओं के साथ वंदे मातरम् कार्यक्रमों पर चर्चा की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery