Tuesday, November, 25,2025

1.90 करोड़ लोगों ने एक साथ गाया राष्ट्रगीत

जयपुर: राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में राजस्थान में भव्य आयोजनों के साथ देशभक्ति का अभूतपूर्व उत्सव मनाया गया। शिक्षा विभाग के नेतृत्व में प्रदेशभर के स्कूलों और कार्यालयों में एक साथ विद्यार्थियों, और स्टाफ, स्थानीय आमजन जनप्रतिनिधियों ने मिलकर सामूहिक रूप से 'वंदे मातरम्' का गायन कर विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया गया। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के निर्देश पर शुक्रवार को आयोजित इस कार्यक्रम में प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 1 करोड़ 90 लाख लोगों ने हिस्सा लिया। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने इस उपलब्धि पर विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् देशभक्ति को प्रज्वलित करने वाला ऊर्जावान राष्ट्रगीत है। यह हमें मां भारती को नमन करने की प्रेरणा देता है। प्रत्येक नागरिक को इसे प्रतिदिन गाना चाहिए। राजस्थान शिक्षा विभाग ने इससे पहले वृक्षारोपण और सामूहिक सूर्य नमस्कार जैसे कार्यक्रमों में भी विश्व रिकॉर्ड बनाए हैं, जो मदन दिलावर के नेतृत्व में आयोजित किए गए थे।

प्रभात फेरी और प्रदर्शनी

सीकर में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने 'वंदे मातरम्@150' कार्यक्रम के तहत कलेक्ट्रेट परिसर से प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एनएसएस, एनसीसी और स्काउट गाइड के प्रतिनिधियों के साथ स्कूली बच्चे और आमजन इसमें शामिल हुए। स्कूलों के बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

भाजपा कार्यालय में उत्साह

भाजपा प्रदेश कार्यालय, जयपुर में प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की अध्यक्षता में सामूहिक रूप से 'वंदे मातरम्' का गायन किया गया। राठौड़ ने कहा कि यह गीत केवल राष्ट्रगीत नहीं, बल्कि भारत माता के प्रति श्रद्धा और एकता का प्रतीक है। यह हमें राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने 1875 के ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि इसी वर्ष सरदार वल्लभभाई पटेल, भगवान बिरसा मुंडा का जन्म हुआ और बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने 'वंदे मातरम्' की रचना की। इस कार्यक्रम में भूपेंद्र सैनी, प्रेम सिंह, प्रीति शर्मा, पिकश पोरवाल, बालमुकुंदाचार्य, मुकेश पारीक सहित कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

सप्त शक्ति कमान में भव्य समारोह

सप्त शक्ति कमान के तहत जयपुर, बठिंडा, हिसार, श्रीगंगानगर, बीकानेर, कोटा और ऐतिहासिक युद्ध स्मारकों में 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूर्ण होने पर समारोह आयोजित किए गए। जयपुर सैन्य स्टेशन पर लेफ्टिनेंट जनरल हरबिंदर सिंह वांद्रा ने सैनिकों और स्कूली बच्चों के साथ राष्ट्रगीत का गायन किया। यह आयोजन राष्ट्र के प्रति एकता और गौरव का प्रतीक बना। सैनिकों और विद्यार्थियों का सामूहिक गायन 'वंदे मातरम्' की शाश्वत भावना को दर्शाता है।

बीकानेर में रवींद्र रंगमंच पर आयोजन

बीकानेर के रवींद्र रंगमंच पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के नेतृत्व में 'वंदे मातरम् @ 150' का आयोजन हुआ। सामूहिक गायन और स्कूली बच्चों की प्रस्तुतियों ने देशभक्ति का माहौल बनाया। खींवसर ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और कहा कि यह गीत राष्ट्रीय चेतना और अखंडता का प्रतीक है। उन्होंने शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery