Tuesday, November, 25,2025

सीएम भजनलाल की मौजूदगी में हजारों लोग गाएंगे 'वंदे मातरम'

जयपुर: राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में शुक्रवार को जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में सुबह 7.30 बजे राज्य स्तरीय समारोह आयोजित होगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की उपस्थिति में हजारों लोग सामूहिक रूप से 'वंदे मातरम' का गायन करेंगे।

यह आयोजन 7 नवंबर से एक साल तक चलने वाले राष्ट्रव्यापी उत्सव का शुभारंभहोगा, जो देशभक्ति की भावना को प्रज्वलित करेगा। 'वंदे मातरम @ 150' थीम पर आधारित इस समारोह में 50 हजार तिरंगे झंडे वितरित किए जाएंगे। स्कूल, पुलिस और आर्मी बैंड की प्रस्तुतियां, महापुरुषों पर प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन को ऐतिहासिक बनाएंगे। विद्यार्थी, एनसीसी,

एनएसएस, स्काउट-गाइड, पुलिस, आरएसी और आमजन इसमें भाग लेंगे। नौ जिला मुख्यालयों अजमेर, बीकानेर, उदयपुर, भरतपुर, कोटा, जोधपुर, सीकर, भीलवाड़ा और अलवर में भी जिला स्तरीय कार्यक्रम होंगे। 8 से 9 नवंबर को शेष 31 जिलों में प्रभारी मंत्रियों की उपस्थिति में प्रभात फेरी, रन और बाइक रैली आयोजित होंगी।

सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रगीत के बाद ही दर्ज होगी उपस्थिति

'वंदे मातरम' की 150वीं वर्षगांठ पर शिक्षा व पंचायती राज विभाग के कार्यालयों में 7 नवंबर से प्रतिदिन सुबह 'वंदे मातरम' और शाम को 'जन गण मन' गायन अनिवार्य किया गया है। गायन के बाद उपस्थिति दर्ज होगी। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती ने कहा कि 'वंदे मातरम' का मतलब है अपनी मातृभूमि के लिए सजदा करना। यह मातृभूमि जिसने हमें जन्म दिया है, उस मातृभूमि को सलाम करें फिर चाहें वह किसी भी समाज या मजहब का हो। इस्लाम में भी लिखा है कि वतन से मोहब्बत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से 'वंदे मातरम' गीत के 150 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

पूर्व संध्या पर जयपुर में निकाला मशाल जुलूस

जयपुर में गुरुवार शाम को अंबेडकर सर्किल से अमर जवान ज्योति तक मशाल जुलूस निकाला गया, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सह-संयोजक प्रेम सिंह बनवासा ने कहा कि यह अभियान देशभक्ति की अलख जगाने के लिए है, जिससे विपक्ष ने किनारा किया था। सह-संयोजक प्रीति शर्मा ने बताया कि स्कूल, कॉलेज और सामाजिक संगठनों की भागीदारी से इसे जन आंदोलन बनाया जा रहा है। रन, रैली और सेवा कार्यों के माध्यम से स्वदेशी और राष्ट्रीय एकता का संदेश गांव-गांव तक पहुंचेगा। संयोजक भूपेंद्र सैनी ने बताया कि यह आयोजन भारतीय जनता पार्टी का नहीं, बल्कि हर नागरिक का है। मशाल रैली में सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया और देशभक्ति गीतों के साथ भारत माता की जय के जोरदार नारे लगे। युवाओं में देशभक्ति का जोरदार उत्साह दिखा। इस मौके पर अमर जवान ज्योति पर 'वदे मातरम' का सामूहिक गान हुआ। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और देश की रक्षा में बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को याद किया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery