Friday, June, 27,2025

जल स्रोतों को पर्यटक स्थलों के रूप में किया जाएगा विकसित

जयपुर: राज्य सरकार ने 'वंदे-गंगा जल संरक्षण जन अभियान' के तहत जल संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अब सरकार और समाज के संयुक्त प्रयासों से पारंपरिक जल स्रोतों को न केवल संरक्षित किया जाएगा, बल्कि उन्हें पर्यटक स्थलों के रूप में भी विकसित किया जाएगा। यह अभियान राजस्थान के भविष्य को जल, हरियाली और रोजगार के स्तर पर नई ऊंचाइयों तक ले जाने की तैयारी है। जल संसाधन मंत्री और भरतपुर जिले के प्रभारी सुरेश सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश सरकार वर्षा जल के सदुपयोग पर विशेष बल दे रही है। इसका उद्देश्य केवल जल संकट का समाधान नहीं, बल्कि प्रत्येक क्षेत्र में खुशहाली लाना भी है। उन्होंने कहा कि सभी जिलों के ऐतिहासिक जल कुण्डों का जीर्णोद्धार कार्य युद्ध स्तर पर शुरू हो चुका है। ऐतिहासिक जल कुण्डों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।

जल्द लबालब होगा जयपुर का रामगढ़ बांधः सांसद मंजू शर्मा

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत रविवार को जयपुर सांसद मंजू शर्मा के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन ने रामगढ़ बांध पर श्रमदान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक बांध जल्द ही अपनी पुरानी अवस्था में लौटेगा और एक बार फिर जयपुरवासियों के लिए पिकनिक स्पॉट बनेगा। उन्होंने बताया कि सरकार ने ईसरदा बांध से रामगढ़ बांध में जल आपूर्ति के लिए 'रामजल सेतु परियोजना' की योजना बनाई है, जिसके पूर्ण होते ही यह क्षेत्र एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा। जल स्रोतों को सांस्कृतिक और पर्यावरणीय पर्यटन के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery