Thursday, June, 26,2025

जल का कोई विकल्प नहीं, इसका संरक्षण हमारी जिम्मेदारी: सीएम

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को जल संरक्षण जन जागरूकता अभियान के तहत प्रदेश के तीन जिलों के दौरे पर रहे। मुख्यमंत्री भजनलाल ने अजमेर के पुष्कर, जवाजा (ब्यावर) और नागौर में कार्यक्रमों में भाग लिया। पुष्कर में मुख्यमंत्री ने 'वंदे गंगा' जल संरक्षण-जन अभियान के तहत जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जल का कोई विकल्प नहीं है, जल है तो कल है।

उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को पर्याप्त जल उपलब्ध कराने के लिए जल संरक्षण हम सभी की महती जिम्मेदारी है। सीएम ने बताया कि जल संरक्षण की दिशा में राज्य सरकार ठोस कदम उठा रही है और यह अभियान एक जन आंदोलन बन रहा है। इस अवसर पर सीएम ने ब्रह्मा मंदिर में पूजा-अर्चना की, सिंदूर का पौधा लगाया और ब्रह्मा घाट पर पुष्कर सरोवर का विधिवत पूजन किया। 

सीएम ने कलश यात्रा को हरी झंडी भी दिखाई। सीएम ने कहा कि राजस्थान में कम सतही जल के कारण भूजल पर दबाव बढ़ता जा रहा है। भूजल पर अत्यधिक निर्भरता के कारण प्रदेश का लगभग 72 प्रतिशत भाग अतिदोहित श्रेणी में आ गया है। वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत जल संरक्षण के लिए जन जागरूकता से जुड़ी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

अजमेर: 729 जल संरचनाओं का लोकार्पण- शिलान्यासः मुख्यमंत्री ने बताया कि आगामी चार वर्षों में राज्य में 45 हजार जल संरक्षण संरचनाएं बनाई जाएंगी। अगले वित्त वर्ष में हर जिले में कम से कम 125 संरचनाओं का निर्माण होगा। अजमेर जिले की 729 संरचनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के एक पेड़ मां के नाम अभियान से प्रेरित होकर इस वर्ष 10 करोड़ पौधे लगाने की योजना है।

जल का विवेकपूर्ण उपयोग जरूरी: देवनानी विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने आमजन से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने की अपील करते हुए कहा कि हम सबको जल संरक्षण के प्रति जागरूक रहते हुए जल का विवेकपूर्ण उपयोग करना चाहिए।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery