Thursday, June, 26,2025

सिर पर कलश रखकर डीजे की धुन पर थिरके मंत्री किरोड़ी

जयपुर: विश्व पर्यावरण दिवस और गंगा दशमी पर राज्य सरकार की ओर से 'वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान' की शुरुआत की गई थी। इस अभियान के तहत शुक्रवार को अलवर जिले के थानागाजी के टोड़ी जोधावास गांव में एक अनूठा नजारा देखने को मिला। यहां कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा सिर पर कलश रखकर डीजे की धुन पर थिरकते नजर आए। यह आयोजन सीएसआर फंड से निर्मित चेक डेम के उद्घाटन अवसर पर हुआ। किरोड़ी ने जल संरक्षण और पौधारोपण की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि पानी की हर बूंद गंगा है। उन्होंने कहा कि जहां पेड़-पौधे होते हैं, वहां खुशहाली आती है। उन्होंने पुराने जोहड़ और बावड़ियों के संरक्षण की जरूरत बताते हुए मिलावटखोरों पर भी निशाना साधा, जो खेती और स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

इधर, जयपुर के नाहरगढ़ जैविक उद्यान में 'वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान' के तहत कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत 'रन फॉर एनवायरमेंट' से हुई, जिसमें स्वच्छता, जल संरक्षण और पर्यावरण चेतना का संदेश दिया गया।

दिलावर ने की जल प्रदूषण रोकने की अपील

बारां जिले के संबलपुर एनिकट पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर और प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा और सरोवर पूजन से हुई। उन्होंने जल स्रोतों पर अतिक्रमण और जल प्रदूषण रोकने की अपील की। देवासी ने कहा कि राजस्थान की पारंपरिक जल संरक्षण संस्कृति आज भी प्रासंगिक है और युवाओं को पुरातन जल स्रोतों की रक्षा के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए।

छात्रा से बोले-अंग्रेजी समझ नहीं आती

बारां में आयोजित खुली जनसुनवाई में मंत्री दिलावर से एक छात्रा दामिनी हाड़ा ने सीधे संवाद कर सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति पर सवाल उठाया। छात्रा ने शुरुआत अंग्रेजी में करनी चाही, जिस पर दिलावर ने कहा कि मैं तो गांव का आदमी हूं, अंग्रेजी समझ नहीं आती। इसके बाद छात्रा ने हिंदी में अपनी बात रखी। इस पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं को अनदेखा न किया जाए और भ्रष्टाचार किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं होगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery