Thursday, June, 26,2025

CM की पहल... वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान ने रचा कीर्तिमान

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर शुरू हुआ वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान राजस्थान में जल संरक्षण के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हुआ है। 5 जून से 20 जून तक चले अभियान में प्रदेशभर के 2.53 करोड़ से अधिक लोगों ने भागीदारी की। 3.70 लाख से अधिक कार्यक्रम हुए और इनमें 1.32 करोड़ महिलाओं की सक्रिय सहभागिता रही। जल संकट से जूझते राजस्थान में यह अभियान जल स्रोतों के पुनर्जीवन और जन जागरूकता का सशक्त माध्यम बना। जन-भावनाओं से जोड़ने के लिए जल स्रोतों की पूजा-अर्चना, श्रद्धा सभाएं और सांस्कृतिक गतिविधियां जोड़ी गई, जिससे लोगों का भावनात्मक जुड़ाव भी बढ़ा। 13,600 ग्राम सभाएं, 6,800 प्रभात फेरियां, 9,800 कलश यात्राएं और 6,000 चौपालें हुई। कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान के तहत 3,200 रिचार्ज शाफ्ट सीएसआर सहयोग से बनाए गए।

मुख्यमंत्री ने की भागीदारी

सीएम भजनलाल शर्मा ने जयपुर के रामगढ़ बांध, बूंदी, भरतपुर, पुष्कर, ब्यावर, राजसमंद, जालोर और जैसलमेर के गडीसर झील तक दौरा कर श्रमदान में भाग लिया। उन्होंने गंगा दशहरा और विश्व पर्यावरण दिवस पर अभियान की शुरुआत की और जैसलमेर में इसका समापन किया।

सामूहिक प्रयासों के सामने आए परिणाम

सरकारी विभागों, स्वयंसेवी संगठनों, भामाशाहों और औद्योगिक समूहों की अहम भूमिका रही। पारंपरिक जलाशयों जैसे तालाब, कुए और बावड़ियों का जीर्णोद्धार, तथा नई जल संरचनाओं का निर्माण किया गया। सरकार ने जल आपूर्ति को प्राथमिकता देते हुए रामजल सेतु लिंक परियोजना, यमुना जल समझौता, इंदिरा गांधी नहर सुदृढ़ीकरण और देवास परियोजना पर तेजी से कार्य शुरू किया है। इसके सकारात्मक परिणाम आने वाले समय में भूजल स्तर में वृद्धि और सतत जल उपलब्धता के रूप में सामने आएंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery