Friday, June, 27,2025

CM रामगढ़ बांध पर श्रमदान कर अभियान का करेंगे शुभारंभ

जयपुर: प्रदेश में जल संरक्षण को लेकर एक महाअभियान की शुरुआत गुरुवार से होगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के ड्रीम प्रोजेक्ट 'वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान' का प्रदेशस्तरीय शुभारंभ 5 जून, गंगा दशमी के अवसर पर किया जाएगा।

यह अभियान आमजन को जल संरक्षण से जोड़ने और जल स्रोतों के पुनर्जीवन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अभियान की शुरुआत राजधानी जयपुर के रामगढ़ बांध से की जाएगी। मुख्यमंत्री सुबह 8 बजे बांध के पेटे में बने प्राचीन मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और जलेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद वे जमवाय माता मंदिर में भी दर्शन करेंगे।

मुख्यमंत्री के साथ हजारों की संख्या में लोग श्रमदान करेंगे। बांध के 21 ब्लॉकों में श्रमदान होगा। इसमें स्थानीय  निवासी, जनप्रतिनिधि, स्वयंसेवी संस्थाएं और छात्र शामिल होंगे। इस अवसर पर 101 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा भी निकाली जाएगी, जो सांस्कृतिक और आध्यात्मिक वातावरण को समृद्ध करेगी। साथ ही, बांध की पाल पर पौधरोपण भी किया जाएगा।

अभियान की तैयारियां जोर-शोर से

प्रदेशभर में 'वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान' का उद्देश्य प्रदेश के जल स्रोतों को संवारना, संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ना और जल संकट से जूझते क्षेत्रों में स्थायी समाधान देना है। जयपुर जिले में इस अभियान की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। जिला कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी ने जिले के सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे आपसी समन्वय से अभियान को सफल बनाएं और इसे जन आंदोलन का स्वरूप दें। उन्होंने भामाशाहों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों और आमजन से भी इस अभियान में भागीदारी निभाने की अपील की है।

1,949 कार्यों का होगा शुभारंभ और शिलान्यास

अभियान के तहत जयपुर जिले में कुल 1,778 कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। इनकी अनुमानित लागत 56.49 करोड़ रुपए है। वहीं, 99 करोड़ रुपए की लागत से 1,949 नए कार्यों का शुभारंभ और शिलान्यास भी किया जाएगा। इन कार्यों में जल संग्रहण संरचनाएं, नदियों और तालाबों का जीर्णोद्धार, जलधाराओं की सफाई और नई संरचनाओं का निर्माण शामिल है।

1,500 गांवों में होगा पौधरोपण

शहरी क्षेत्र में गलता जी तीर्थ, जग्गा की बावड़ी, खनिया की बावड़ी समेत अन्य स्थलों पर श्रमदान, पौधरोपण और सफाई अभियान चलाया जाएगा। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में 1,500 राजस्व गांवों में बडे स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिभा वर्मा ने बताया कि अभियान के तहत अस्पतालों की स्वच्छता, महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई और तुलसी के पौधों का वितरण जैसी गतिविधियां भी होंगी। साथ ही, पारंपरिक जल स्रोतों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए जल पूजन, कलश यात्राएं और ग्राम स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery