Thursday, June, 26,2025

रामगढ़ से उठेगी 'वंदे गंगा' की गूंज, जल संरक्षण बनेगा आंदोलन

जयपुर: राजस्थान में जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की दिशा में 5 जून से वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की शुरुआत की जाएगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ऐतिहासिक रामगढ़ बांध से अभियान का शुभारंभ करेंगे, जहां वे जलेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे और उसके बाद बांध क्षेत्र में श्रमदान में भाग लेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री का संबोधन और पौधारोपण कार्यक्रम होगा। बांध की पहाड़ियों पर बंदे गंगा का संदेश तकेरा गया है, जो अभियान के प्रतीक के रूप में नजर आएगा। कभी जयपुर की प्यास बुझाने वाले रामगढ़ बांध को अव जल संरक्षण का प्रतीक बनाकर पुननोंवित किया जा रहा है। बांध के घंटे क्षेत्र में 21 श्रमदान बकि बनाए गए हैं, जहां मुख्यमंत्री के साथ हजारों लोग श्रमदान करेंगे।

सरस घर-घर बांटेगी तुलसी के पौधे

राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन और इससे जुड़े सभी दुग्ध संघ व पशु आहार संयंत्र 5 से 20 जून तक चलने वाले बढे गगा जल संरक्षण जन अभियान में भाग लेंगे। सरस की प्रशासक और प्रबंध संचालक श्रुति भारद्वाज ने बताया कि इस दौरान अभियान में सस्स मित्र प्रीमियम ग्राहक घर-घर जाकर तुलसी का पौधा बांटेंगे। प्राथमिक दुग्ध सहकारी समितियों में मौधारोपण और स्वच्छता अभियान भी चलेगा।

जल संरक्षण सामाजिक व धार्मिक चेतना से जुड़ेगा

अभियान के दौरान जल पूजन, कलश यात्रा, स्वच्छता अभियान, सांस्कृतिक व धार्मिक आयोजन भी होंगे, जिससे जल संरक्षण को परंपरा और अनसंवाद से ओड़ा जाएगा। प्रधानमंत्री द्वारा लोकार्पित कार्यों पर जल व भूमि पूजन भी किया जाएगा। सरकार की मंशा इसे जन-जन कर आंदोलन बनाकर भविष्य के लिए जाल की सुरक्षा सुनिक्षित करने की है।

स्कूलों व सामाजिक संगठनों का सहयोग लेंगे

जिले के प्रभारी मंत्री जोगाराम पटेल ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में प्रेसवार्ता में बताया कि वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान प्रदेश के गांवों, ढाणियों तक चलेगा, जिसमें विभिन्न विभागों की भागीदारी से जल स्रोतों का संरक्षण, पुनरुद्धार एवं जल संचयन से जुड़ी गतिविधियां चलाई जाएगी। जल बचाने की आमजन को जागरूक करने के लिए स्कूलों, ग्राम सभाओं और सामाजिक संगठनों का सह‌योग लेकर इस कार्य को किया आएगा। इसमें कुएं, बावड़ियां आदि को फिर से संवारा जाएगा। इस दौरान जिला प्रभारी ने अधिकारियों की समीक्षा बैठक भी ली। बैठक के बाद मंत्री जोगाराम पटेल, जिला प्रभारी सचिव श्रेया गुहा नै बंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के पोस्टर, जन्म मृत्यु एवं विवाह पंजीकरण मार्ग दर्शिका 2025, फ्लैगशिप योजनाएं 2025 और जयपुर सतत विकास लक्ष्य सूचकांक-2025 का विमोचन भी किया।

345 करोड़ के जल संरक्षण कार्यों का होगा लोकार्पण

यह अभियान 5 से 20 जून तक प्रदेशभर के गांव-वाणियों तक चलेगा। अभियान के अंतर्गत वर्षों पूर्व जल स्रोतों का संरक्षण, मरम्मत और पुनरुद्धार किया जाएगा। जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने बताया कि इस दौरान 345 करोड़ रुपए की लागत के जल संरक्षण से जुड़े कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। इनमें 299 करोड की परियोजनाएं शामिल हैं, जिनमें धौलपुर में उर्मिला सागर परियोजना, पार्वती बांध की नहरों और अनेक क्षेत्रों में जलाशयों के और्णोद्धार कार्य प्रमुख है।

तीसरी लेपर्ड सफारी की सौगात

विश्व पर्याठरपण दिवस के मौके पर नाहरगढ़ अभयारण्य में 'बीड पापड़ लेपढ़ें सफारी' की शुरुआत होने जा रही है। यह अयपुर की तीसरी लेपई सफारी होगी, जो झालाना और आमागढ़ के बाद शुरू की जा रहीं है। नाहरगढ़ वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के 5240 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित इस सपनरी में 22 वर्ग किमी क्षेत्र में 19 किमी लंबे ट्रैक और 12 वाटर पॉइंट तैयार किए गए है। बता दें, कि जयपुर अब दुनिया का पहला ऐसा शहर बन गया है, जहां तीन लेप सफारी के साथ-साथ टाइगर, लायन और एलिफेट सफारी भी मौजूद है। नाहरगढ़ में 20 से अधिक लेपर्स के साथ हायना, वाइल्ड बोर और फॉक्स जैसे कन्यजीव भी पर्यटकों को रोमांचित करेंगे। इस सफारी को तैयार करने में डीसीएफ विजयपाल सिंह के नेतृत्व में रेजर सधुवेन्द्र सिंह राठौड़ और उनकी टीम ने अहम भूमिका निभाई। लेपई संरक्षण के लिए झालाना की आमागढ़ होते हुए नाहरगढ़ और दिल्ली रोड के अचंभील तक कॉरिडोर विकसित किया गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery