Thursday, June, 26,2025

गांव-ढाणी से लेकर शहरों तक होगा जल संरक्षण

जयपुर: जयपुर का ऐतिहासिक रामगढ़ बांध, जो कभी क्षेत्र की जीवनरेखा था, अब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल से फिर से जीवंत होने जा रहा है। विश्व पर्यावरण दिवस और गंगा दशहरा पर शुरू होने वाले 'वंदे गंगा' जल संरक्षण-जन अभियान के तहत रामगढ़ बांध की फिर से कायापलट होगी। इसमें आमजन को जल संरक्षण की महत्ता के प्रति जागरूक किया जाएगा, जिससे यह अभियान जन आंदोलन बन सकेगा। अभियान की शुरुआत करते हुए गुरुवार को मुख्यमंत्री भजनलाल जमवारामगढ़ में पौधरोपण और रामगढ़ बांध के निकट मोरी पर श्रमदान करेंगे। वहीं, अभियान के सफल संचालन के लिए प्रदेश के 41 जिलों में प्रभारी मंत्री कार्यक्रमों में शामिल होंगे, जिसके तहत 5 से 20 जून तक प्रदेशभर में जल स्रोतों की सफाई, पौधरोपण, और जल संरक्षण गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

वंदे गंगा' जल संरक्षण-जन अभियान: 5 से 20 जून तक

  • 41 जिलों में मंत्रियों की जिम्मेदारी तय
  • जल संसाधन विभाग की ओर से 345 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास।

प्रमुख गतिविधियां

  • जल स्रोतों की सफाई, मरम्मत, वृक्षारोपण
  • वंदे गंगा कलश यात्रा, चुनरी महोत्सव, दीपदान
  • 'कर्मभूमि से मातृभूमि' के तहत कार्यों का अवलोकन व स्वीकृति

अभियान का उद्देश्य

  • जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाना
  • जलवायु परिवर्तन और भूजल संकट से निपटना
  • आमजन को जल बचत और पर्यावरण चेतना के लिए प्रेरित करना

सीएम भजनलाल शर्मा की पहल

  • रामगढ़ बांध की सफाई और मरम्मत हेतु श्रमदान, केवल कार्य नहीं, जनजागरूकता का प्रतीक बनेगा।
  • गांव-ढाणी से लेकर शहरों तक जल संरक्षण को मिलेगा नया आयाम।
  • आरआईसी में सीएम गुरुवार को जलवायु परिवर्तन और जल संकट पर चर्चा करेंगे।
  • केशोरायपाटन में 'वदे गंगा' जल पूजन, चुनरी महोत्सव व कलश पूजन का शुभारंभ सीएम करेंगे।
  • भरतपुर के गंगा मंदिर में विशेष पूजा, सुजानगंगा में दीपदान करेंगे।

विशेष आयोजन

  • 6 जूनः निर्जला एकादशी पर वंदे गंगा जल सेवा
  • 8 जूनः प्रभात फेरी व जागरूकता रैली
  • 9 जूनः अमृत सरोवर का शुभारंभ
  • 10-15 जूनः जल स्वावलंबन और कृषि सिंचाई परियोजनाओं की शुरुआत
  • 16-19 जूनः रात्रि चौपाल, पौधरोपण

सीएम ने किया जल संरक्षण और पौधरोपण का आह्वान

विश्व पर्यावरण दिवस और गंगा दशहरा के अवसर पर सीएम भजनलाल ने प्रदेशवासियों से 'वंदे गंगा' जल संरक्षण जन अभियान और 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। सीएम ने राजस्थान की समृद्ध जल संरक्षण परंपराओं, जैसे चांद बावडी और थार के टांकों की ऐतिहासिकता के बारे में बताते हुए संयोग जल और पर्यावरण के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गंगा दशहरा और पर्यावरण दिवस का यह अनूठा संयोग हमें जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी याद दिलाता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से नदियों, तालाबों, बावड़ियों की पूजा-अर्चना और सफाई में योगदान देने का आग्रह किया। साथ ही, वृक्षारोपण, जल का सदुपयोग और प्रदूषण रोकने में सहयोग की अपील की। 'वंदे गंगा' अभियान में श्रमदान, समयदान और अर्थदान के जरिए हिस्सेदारी निभाने का आह्वान करते हुए सीएम ने कहा कि इस वर्षा काल में 10 करोड़ पौधे लगाकर 'हरियालो राजस्थान' अभियान को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery