Thursday, June, 26,2025

'वंदे गंगा' से हर बूंद को सहजने का संकल्प

जयपुर: भजनलाल सरकार प्रदेशभर में 5 से 20 जून तक 'वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान' चलाएगी, जिसमें प्रदेश के करीब 10 लाख सरकारी कर्मचारी भाग लेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित बैठक में तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि जल संरक्षण राज्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भूजल स्तर बढ़ाने और जल संचयन को प्राथमिकता दे रही है।

अभियान के दौरान जलाशयों की सफाई, जल संरचनाओं का निर्माण, पारंपरिक जल स्रोतों का पुनरुद्धार और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियां चलाई जाएंगी। मुख्यमंत्री ने स्वयंसेवी संस्थाओं, कर्मचारियों और आमजन को श्रमदान से जोड़ने का आह्वान किया। जिला स्तर पर प्रत्येक दिन विभिन्न विभागों के कर्मचारियों द्वारा संयुक्त श्रमदान किया होगा। 

बारिश का पानी सहेजा जाए

सीएम भजनलाल ने कहा कि जल संग्रहण व संरक्षण संरचनाओं के नए कार्यों की शुरुआत की जाएगी। इसके साथ ही बरसात के पानी को सहेजने के लिए बांध, एनीकट और नहरों की मरम्मत को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे मानसून के मानसून के दौरान पानी संग्रहित किया जा सके और भूजल स्तर में वृद्धि हो। बैठक में मुख्य सचिव सुधांश पंत सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

ग्राम स्तर पर बनाए जाएंगे जल मित्र

सीएम ने बताया कि अभियान के पहले दिन प्रदेश के प्रत्येक गांव में जल संरक्षण के कम से कम एक कार्य की शुरुआत की जाएगी। ग्राम स्तर पर जल मित्र बनाए जाएंगे, ताकि स्थानीय सहभागिता सुनिश्चित की जा सके। ग्राम सभाओं में जल संरक्षण से जुड़े कार्यों की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

प्रचार-प्रसार और जनजागरूकता

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से अभियान के प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। इसमें जन प्रतिनिधि, धर्म गुरु, राजीविका से जुड़ी महिलाएं व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जल संरक्षण की अपील कर लोगों को जागरूक करेंगे। इसके अलावा वीडियो, गीत, नुक्कड़ नाटक आदि के जरिए संदेश प्रसारित किया जाएगा। नर्सरियों में पौधों की जानकारी देकर पौधरोपण को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस और गंगा दशहरा के अवसर पर अभियान की शुरुआत 'वंदे गंगा कलश यात्रा' और जलाशयों पर पूजन कार्यक्रमों से की जाएगी। मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। जल संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित भी किया जाएगा।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery