Thursday, June, 26,2025

हर टास्क बखूबी पूरे करने वाले अधिकारी को अब 'वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान' की जिम्मेदारी

जयपुर: प्रदेशभर में गुरुवार से सरकार का महत्वाकांक्षी 'वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान' शुरू हो रहा है। 15 दिन के इस अभियान के दौरान समस्त जिलों में पर्यावरण संरक्षण एवं वर्षा जल संग्रहण से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान की सफल व प्रभावी क्रियान्विति का जिम्मा सरकार ने सीनियर आईएएस और एसीएस अभय कुमार को सौंपा है। जिम्मेदारी बड़ी व महत्वपूर्ण है। अभय कुमार भी पिछले कई दिनों से इसी के अनुरूप दिन-रात काम में जुटे हुए हैं।

यह पहला मौका नहीं है, जब सरकार ने भरोसा करके अभय कुमार को यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पूर्व भी भजन लाल सरकार ने अपने कार्यकाल में आधा दर्जन बार इसी तरह के प्रदेश स्तर के महत्वाकांक्षी कार्यक्रमों व आयोजनों की कमान अभय कुमार को सौंपी है। पिछले वर्ष अगस्त में हुए 'हर घर तिरंगा' और 'एक पेड़ मां के नाम' जैसे राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों की कमान अभय कुमार को ही सौंपी गई थी। फिर दिसंबर 2024 में ही ईआरसीपी के शुभारंभ वाले चुनौती भरे आयोजन, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जयपुर आए थे, को सफल बनाने में अभय कुमार ने प्रमुख भूमिका निभाई थी। इसके बाद 'सरकार का एक साल' के विभिन्न कार्यक्रमों व आयोजनों का जिम्मा भी अभय कुमार को ही सौंपा गया था। इसी वर्ष मार्च में राजस्थान दिवस समारोह के एक सप्ताह तक चले प्रदेश व्यापी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने और इनकी सफल क्रियान्विति की जिम्मेदारी भी अभय कुमार के कंधों पर ही थी। पूरे सात दिन तक सरकार के अलग-अलग विभागों के विविध प्रकार के कार्यक्रमों का अलग अलग संभागीय मुख्यालयों पर सफल व प्रभावी आयोजन अभय कुमार ने बखूबी करके दिखाया था। दरअसल, भजन लाल सरकार में मुख्य सचिव के बाद सभी व्यावहारिक कार्यों के लिए नंबर दो की स्थिति (पॉजिशन) होल्ड करने वाले अभय कुमार साइलेंट और रिजल्ट ओरिएंटेड अफसर हैं। सरकारी काम-काज का पर्याप्त अनुभव रखने के साथ-साथ अभय कुमार निर्विवाद तो हैं ही।

यहां यह भी उल्लेखनीय है कि इसी सरकार में ऐसा दो बार हुआ है, जब मुख्य सचिव सुधांश पंत के विदेश दौरों के समय अभय कुमार ने कार्यवाहक मुख्य सचिव की भी जिम्मेदारी निभाई है। अभी उनके सेवाकाल के तीन वर्ष बाकी हैं। मुख्यमंत्री भजन लाल के भरोसे के अफसर हैं। कौन जाने समय आने पर उन्हें और भी बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

अनुपमा को क्यों सौपे एमडी RTDC व डायरेक्टर ट्यूरिज्म के चार्ज

डीओपी ने 2011 बैच की आईएएस अनुपमा जोरवाल को दो बड़े अतिरिक्त चार्ज सौंपे हैं- एमडी आरटीडीसी और डायरेक्टर ट्यूरिज्म। अभी वे प्रोजेक्ट डायरेक्टर समग्र शिक्षा अभियान (समसा) के पद पर हैं। दोनों नए एडिशनल चार्ज का उनकी मौजूदा पोस्ट से कोई वास्ता नहीं है। फिर दोनों पदों के ऑफिसेज भी एक दूसरे से शिक्षा संकुल और पर्यटन भवन लगभग 8 किलोमीटर की दूरी पर हैं। प्रशासनिक जानकार समझ नहीं पा रहे हैं कि ऐसे में अनुपमा को क्यों और किसलिए, ये दोनों नए चार्ज सौंपे गए हैं। शायद इसलिए कि फरवरी 2024 से सितंबर 2024 तक बतौर एमडी आरटीडीसी उन्हें पर्यटन भवन के कामकाज का 6 माह का अनुभव है। प्रशासनिक जानकार यह भी नहीं समझ पा रहे हैं कि वी.पी. सिंह के रिटायरमेंट के बाद जब मार्च 2024 से डायरेक्टर ट्यूरिज्म का चार्ज रवि जैन (सेक्रेट्री ट्यूरिज्म एंड चेयरमैन आरटीडीसी) के पास था, तो अब चार्ज उनसे छीनकर अनुपमा को क्यों सौंपा गया है?

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery