Thursday, June, 26,2025

'वंदे गंगा' अभियान से जुड़े 1 करोड़ लोग

जालोर/जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि 'वंदे गंगा' जल संरक्षण-जन अभियान, अपार जनसहयोग से एक जनांदोलन का रूप ले चुका है। 5 जून को पर्यावरण दिवस और गंगा दशहरे के शुभ अवसर पर प्रारंभ यह अभियान अब तक 1 करोड़ 10 लाख से अधिक लोगों की भागीदारी के साथ प्रदेशव्यापी जनचेतना बन गया है। मुख्यमंत्री बुधवार को जालोर के सिलू घाट पर नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में मां नर्मदा की पूजा-अर्चना एवं आरती के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मंदिर परिसर में पीपल का पौधा भी रोपित किया और प्रदेशवासियों से जल संचयन एवं पौधरोपण का संकल्प लेकर 'हरियालो राजस्थान' बनाने का आह्वान किया। सीएम ने कहा कि अभियान के अंतर्गत अब तक 20 हजार से अधिक जल स्त्रोतों की सफाई, 17 हजार से अधिक कार्यालयों, अस्पतालों और विद्यालयों में स्वच्छता कार्य, 7 हजार पूर्ण कार्यों का लोकार्पण और 2,200 नए कार्यों की शुरुआत की जा चुकी है।

साथ ही, लगभग 33 हजार स्थानों पर श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किए गए। उन्होंने कहा कि यह अभियान 20 जून तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह राज्य में जल संरक्षण की प्रेरक शक्ति बनकर आगे भी जारी रहेगा। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जालोर और बाड़मेर में नर्मदा नदी का जल उपलब्ध कराने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि जल संकट से निपटने के लिए राज्य सरकार ने कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। रामजल सेतु लिंक परियोजना से 17 जिलों को जल आपूर्ति होगी। वहीं, शेखावाटी क्षेत्र में यमुना जल समझौते को लागू करने की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं। इंदिरा गांधी नहर परियोजना के सुदृढ़ीकरण से लेकर देवास परियोजना तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में जल उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।

सीएम ने सिलू घाट पर नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन और पूजा-अर्चना की

इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान के तहत सिलू घाट पर नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन किए तथा मां नर्मदा की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती करते हुए प्रदेश की खुशहाली एवं सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर स्थित वाटिका में पीपल का पौधा लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि मुख्यमंत्री की पहल से जल संरक्षण अभियान जन आंदोलन बन रहा है। उद्योग एवं वाणिज्य राज्यमंत्री के. के. बिश्नोई ने कहा कि इस वर्ष प्रदेश में 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस मौके पर मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, सांसद लुम्बाराम चौधरी, विधायक जीवाराम चौधरी एवं छगनसिंह राजपुरोहित समेत कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

रोजगार और किसान कल्याण पर सरकार का फोकस

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार युवाओं को 5 साल में 4 लाख सरकारी नौकरियां एवं 6 लाख निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराएगी। परीक्षाओं के समयबद्ध आयोजन और पारदर्शी भर्ती प्रणाली लागू की जा चुकी है। किसान सम्मान निधि, बोनस, पर्याप्त सिंचाई जल और बिजली की सुविधा सरकार की प्राथमिकताओं में हैं। सीएम ने कहा कि महिला शिक्षा, स्वरोजगार और गरीबी उन्मूलन के क्षेत्र में राज्य सरकार ने ठोस कदम उठाए हैं। 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गांव योजना' के तहत 5 हजार गांवों को गरीबी रेखा से ऊपर लाने की कार्य योजना बनाई गई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery