Tuesday, August, 12,2025

वन महोत्सव में ढाई करोड़ पौधे लगाकर रचा रिकॉर्ड

जयपुर: जयपुर के मदाऊ स्थित जगदुरु रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में रविवार को आयोजित 76वें वन महोत्सव में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों से 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हरियाली तीज पर ढाई करोड़ पौधे लगाकर एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया गया है, जो राजस्थान को हरित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सीएम ने कहा कि हरियाली तीज भगवान शिव और मां पार्वती को समर्पित पर्व है और इस शुभ अवसर पर वन महोत्सव का आयोजन विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की कृपा से इस वर्ष भी अच्छी बारिश हो रही है, जिससे बांधों का जलस्तर बढ़ा है और खेतों में फसलें लहलहा रही हैं।

बीसलपुर बांध का जुलाई में भर जाना इसका प्रमाण है। वन महोत्सव पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है, जिसे एक जन आंदोलन के रूप में अपनाना जरूरी है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि हर व्यक्ति अपनी मां के नाम एक पौधा लगाए। मुख्यमंत्री ने पीपलोदी विद्यालय भवन दुर्घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखा और कहा कि ऐसी घटनाएं भविष्य में न हों, इसके लिए सरकार सख्त कदम उठा रही है।

में 50 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य

सीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से प्रेरणा लेकर राज्य सरकार ने पिछले साल 'मिशन हरियालो राजस्थान' की शुरुआत की थी। इस साल 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से सिर्फ हरियाली तीज पर ही ढाई करोड़ पौधे लगाए गए, जो एक कीर्तिमान है। अगले पांच वर्षों में 50 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य है।

सीएम ने कांग्रेस पर बोला हमला

सीकर के मंडावरा में वन महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने शेखावाटी के विकास के सिर्फ खोखले वादे किए, जबकि उनकी सरकार ने यमुना जल समझौते के माध्यम से क्षेत्र की प्रगति को दिशा दी है। उन्होंने 'एक जिला, एक प्रजाति' योजना की जानकारी दी, जिसके तहत हर जिले की मुख्य वनस्पतियों को बढ़ावा मिलेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery