Monday, March, 16,2026

वल्लभउद्योगपति माहेश्वरी का सड़क हादसे में निधन

जयपुर: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर रविवार शाम हुए भीषण हादसे में शकुन ग्रुप के प्रबंध निदेशक वल्लभ माहेश्वरी (62) की मौत हो गई। वे जयपुर से अपनी BMW कार से गिरिराजजी, मथुरा स्थित गोवर्धन परिक्रमा के लिए जा रहे थे। हादसा अलवर के रैणी थाना क्षेत्र में चेनेज 136.8 के पास गांव नांगल बास के निकट शाम करीब 4 बजे हुआ। कार अचानक अनियंत्रित हो गई और बैरिकेड्स तोड़ते हुए मीडियन में घुस गई। इसके बाद कार सीमेंट के ब्लॉक को तोड़ते हुए पुलिया की दीवार से टकरा गई और पलट गई। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार चालक को मामूली खरोंच भी नहीं आई, जबकि वल्लभमाहेश्वरी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों और पुलिस ने दोनों को तुरंत रेस्क्यू कर पास के पिनान अस्पताल में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अलवर के हरीश अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। देर रात परिजनों ने लिखित सहमति देकर बिना पोस्टमार्टम के शव जयपुर ले जाने की अनुमति ली। वल्लभ माहेश्वरी शकुन ग्रुप की कई कंपनियों में डायरेक्टर थे और जयपुर के विज्ञापन एवं उद्योग जगत में एक जाना-पहचाना नाम था। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। परिवार में कुछ दिन पहले ही बड़ा दुख आया था, जब उनके दोहिते धीर की चाइनीज मांझे की चपेट में आने से मौत हो गई थी। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उद्योगपति वल्लभ माहेश्वरी के निधन पर सोशल मीडिया पर शोक जताया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery