Friday, June, 27,2025

शाही स्वागत से गदगद हुए उपराष्ट्रपति जेडी वेंस

जयपुर: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भारत दौरे पर हैं। खास बात यह है कि वेंस इस दौरे पर परिवार के साथ आए हैं। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस परिवार संग मंगलवार को जयपुर का आमेर किला देखने पहुंचे, जहां पर विदेशी मेहमानों का अलग ही अंदाज में स्वागत किया गया। आमेर में वेंस फैमिली ने राजस्थानी संस्कृति की झलक देखी। यहां उनका राजस्थानी शैली में शाही स्वागत किया गया। उनके स्वागत के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और डिप्टी सीएम दीया कुमारी भी मौजूद रहीं। इसके अलावा मुख्यमंत्री भजनलाल ने वेंस के बच्चों से हाथ मिलाया।

वहीं आमेर महल में भ्रमण के दौरान वेंस अपनी बेटी को गोद में लेकर दुलारते दिखाई दिए। अमेरिकी उपराष्ट्रपति नेडी कैंस को किले के हाथी स्टैंड से खुली जिप्सी में महल तक लाया गया। रास्ते में उन्होंने मावठा सरोवर और केसर क्यारी बाग का नजारा भी लिया। वे यहां करीब 11 बजे तक रुके और फिर रामबाग के लिए रवाना हो गए।

चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस जब आमेर के लिए रवाना हुए, उस दौरान बड़ी चौपड़ और चौडा रास्ता के बाजार बंद करवा दिए गए। साथ ही चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई। उनकी सुरक्षा में करीब ढाई हजार पुलिसकर्मियों सहित आईपीएस और आरपीएस अफसरों की टीम लगी हुई है।

पुष्पा और चंदा ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

इस दौरान राजस्थानी परंपरा और लोक संस्कृति की इझलक दिखाई दी। वेस के परिवार का बेहद भव्य तरीके से स्वागत किया गया, जिसमें हाथी पुष्पा और चंदा ने फूलों की वर्षों के साथ अमेरिकी उपराष्ट्रपति और उनके परिवार का अभिनंदन किया। वहीं घूमर, कालबेलिया और कच्ची धोड़ी जैसे रंगारंग लोक नृत्यों की प्रस्तुति दी गई। दीवान-ए-आम में बांसुरी की मधुर ध्वनि गूंज रही थी, वहीं शीश महल में रावण हत्था की स्वर लहरियां आमेर की भव्यता को और भी जीवंत बना रही थीं।

राजस्थान के गौरवशाली इतिहास को जाना

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेस और उनके परिवार ने करीब डेढ़ घंटे तक आमेर महल के विधिन हिस्सों का भ्रमण किया। उन्होंने दीवान-ए-आम, सूरज पोल, कथाहरी, मानसिंह महल, गणेश पोल, शीश महल और सुख निवास का अवलोकन किया। इस दौरान गाइड दीपक वर्मा, महेश शर्मा और मदन सिंह राजपुरा ने उन्हें आमेर के स्थापत्य, इतिहास और उसके गौरवशाली अतीत की जानकारी दी।

यातायात व्यवस्था में बदलाव

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के दौर के चलते यातायात व्यवस्था में बदलाव किए गए है। शहर में गुरुवार तक वीवीआईपी मूवमेंट के कारण जवाहरलाल नेहरू मार्ग, भवानी सिंह रोड, चौड़ा रास्ता, रामनिवास बाग मार्ग समेत कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहेगा।

डायवर्जन प्लान व यातायात प्रतिबंध

जयपुर शहर में बुधवार को सुबह 7:45 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक जवाहर सर्किल से जवाहरलाल नेहरू मार्ग, रामबाग चौराहा, पोर्टी सर्किल होते हुए रामनिवास बाग तक जाने वाले मार्ग पर सामान्य यातायात को डायवर्ट कर अन्य मार्गों से संचालित किया जाएगा। इसके अलावा डीटीओ चौराहे से रामनिवास बाग तक जेएलएन सरोड मार्ग, एमआई रोड, बड़ी चौपड़, टोंक रोड, एसएमएस रोड जैसे मार्गों पर भी विशेष यातायात प्रबंधन रहेगा।

प्रवेश निषेध क्षेत्र

जयपुर शहर में बुधवार को भवानी सिंह रोड, रामबाग रोड, जवाहरलाल नेहरू मार्ग, चौड़ा रास्ता, एमआई रोड जैसे क्षेत्रों में सामान्य वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। वहीं इन मार्गों पर स्थित परीक्षा केंद्रों के अभ्यर्थियों को समय से पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने और वैकल्पिक मार्गो का उपयोग करने की सलाह दी गई है। इसके अलावा एंबुलेंस और आवश्यक सेवाओं के वाहनों को आवागमन की छूट रहेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery