Thursday, June, 26,2025

साहू के लिए आयोग की साख दोबारा स्थापित करना चुनौती

जयपुर: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) चेयरमैन की कुर्सी पर एक बार फिर आईपीएस अधिकारी को कमान दी गई है। नए चेयरमैन के रूप में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी युआर साहू को इस पद पर नियुक्ति किया गया है। वे आयोग के 39वें अध्यक्ष होंगे और अब तक इस पद पर नियुक्त होने वाले आठवें आईपीएस अधिकारी हैं। हालांकि, आयोग की यह अहम कुर्सी बीते कुछ वर्षों में विवादों और आरोपों से अछूती नहीं रही है। आरपीएससी चेयरमैन का पद पहले भी कई वरिष्ठ अधिकारियों ने संभाला है, जिनमें राजस्थान हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश, राजस्थान उच्च न्यायिक सेवा के अधिकारी से लेकर वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारी शामिल हैं। बीते वर्षों का इतिहास देखें तो इस कुर्सी से बिना विवादों और आरोपों के विदा लेने का सौभाग्य कम ही चेयरमैन को मिला है।

साहू से पहले चेयरमैन रहे संजय श्रोत्रिय भी आईपीएस थे, जिन पर भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी और घोटालों के आरोप लगे थे। खास तौर पर पेपर लीक और परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितताओं को लेकर आयोग की छवि पर लगातार सवाल उठते रहे हैं। इस कारण से हर नए चेयरमैन के साथ आयोग की साख को दोबारा स्थापित करने की चुनौती सामने रहती है। साहू के सामने भी विश्वसनीयता बहाल करना सबसे बड़ी चुनौती होगी। यह सुनिश्चित करना कि परीक्षाएं पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संचालित हों। पुलिस सेवा में रहते हुए साहू ने अनुशासन और प्रशासनिक दक्षता का परिचय दिया है। अब उम्मीद की जा रही है कि वे आयोग को विवादों से बाहर निकाल सकेंगे।

भर्ती घोटालों और पेपर लीक ने बढ़ाई मुश्किलें

आरपीएससी के पूर्व अध्यक्षों और सदस्यों पर भर्ती प्रक्रियाओं में अनियमितता एवं पेपर लीक के गंभीर आरोप लगे हैं। इससे न केवल आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल उठे, बल्कि लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य भी अनिश्चितता के भंवर में फंस गया। आरएएस-2018 और आरएएस-2021 भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के मामले में पूर्व अध्यक्षों हबीब खान गौरान, दीपक उप्रेती, शिव सिंह राठौड़ और संजय श्रोत्रिय पर आरोप लगे। इनके कार्यकाल में पेपर लीक और मेरिट में गड़बड़ी के आरोपों ने आयोग की कार्य प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए। भाजपा के डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने इन मामलों को सदन में उठाते हुए जांच की मांग की।

पूर्व सदस्य बाबूलाल कटारा की गिरफ्तारी

वर्ष 2024 में आरपीएससी के पूर्व सदस्य बाबूलाल कटारा को पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि कटारा गोपनीय प्रश्न पत्र अपने घर ले गए, जिसकी जिम्मेदारी तत्कालीन अध्यक्ष की थी। इस घटना ने आयोग की गोपनीयता और पारदर्शिता की प्रक्रिया पर सवाल उठाए।

परीक्षा तिथियों पर बवाल

विवाद केवल भर्ती घोटालों तक सीमित नहीं है। आरपीएससी के फैसलों, जैसे आरएएस-2023 की मुख्य परीक्षा पूरी होने से पहले आरएएस-2024 की प्रारंभिक परीक्षा आयोजित करने और परीक्षा की तिथि तय करने जैसे विवाद भी चर्चा में रहे हैं।

ये आईपीएस रहे हैं आरपीएससी के चेयरमैन

  • पी. एस. यादव-कार्यकालः
  • 01-10-1997 से 06-11-1997 (कार्यवाहक)
  • देवेंद्र सिंह- कार्यकालः 06-11-1997 से 30-12-2000
  • एच. एन. मीणा- कार्यकालः 04-07-2006 से 19-09-2006 (कार्यवाहक)
  • महेन्द्र लाल कुमावत कार्यकालः 28-02-2010 से 01-07-2011
  • हबीब खान गौरान - कार्यकालः 31-08-2012 से 22-09-2014
  • भूपेन्द्र सिंह- कार्यकालः 14-10-2020 से 01-12-2021
  • संजय श्रोत्रिय-कार्यकालः 16-02-2022 से 01-08-2024
  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery