Thursday, June, 26,2025

प्राचीन पांडुलिपियों को समझेगा AI उदयपुर में जल्द होगा अंतरराष्ट्रीय मंथन

जयपुर:  केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 15 दिवसीय पांडुलिपि लिप्यंतरण प्रशिक्षण कार्यशाला में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में शुरू की गई 'ज्ञान भारतम मिशन' सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक चेतना को फिर से जाग्रत करने का बीज है। उन्होंने कहा, पिछले डेढ़ साल में अभिलेखागार में 9 करोड़ प्रश्नों को व्यवस्थित और सुरक्षित किया गया है। शेखावत ने कहा कि भारत की पांडुलिपि परंपरा विश्व में सबसे प्राचीन है, लेकिन दुर्भाग्यवश आज ब्रिटिश लाइब्रेरी में भारत से अधिक पांडुलिपियां संरक्षित हैं, लेकिन अब अच्छी बात यह है कि मंदिरों व गुरुकुलों में सुरक्षित पांडुलिपियों को आधुनिक तकनीक से डिजिटाइज कर जनसामान्य तक पहुंचाने का काम सरकार निरंतरता के साथ कर रही है। उन्होंने समाज, संत समुदाय और गैर-सरकारी संगठनों का आह्वान किया कि वे भी इस जिम्मेदारी को निभाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आने वाले दिनों में उदयपुर में एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन होगा, जिसमें एआई के माध्यम से पांडुलिपियों को विभिन्न भाषाओं में पढ़ने योग्य बनाने पर विचार किया जाएगा।

संस्कृति बिना नहीं हो सकती राष्ट्र की कल्पना

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि संस्कृति के बिना राष्ट्र की कल्पना नहीं की जा सकती है। भारत कभी विश्व गुरु था, क्योंकि हमारे ऋषि-मुनियों ने विज्ञान आधारित ज्ञान का निर्माण किया था। उन्होंने कहा कि पांचवीं शताब्दी से श्रुति-स्मृति परंपरा के कारण ही हमारा प्राचीन ज्ञान बचा रह पाया, और मुगलों के सैकड़ों वर्षों के हमलों के बावजूद साधु-संतों ने इस परंपरा को जीवित रखा। उन्होंने कहा, भारत की सनातन ज्ञान परंपरा, शास्त्रों और पांडुलिपियों के संरक्षण को राष्ट्र के अस्तित्व और पहचान से जोड़ते हुए इसके लिए समाज-सरकार साझेदारी की सख्त आवश्यकता है।

शेखावत ने पायलट राजवीर चौहान को अर्पित की श्रद्धांजलि

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने हाल में उत्तराखंड के केदारनाथ के पास गौरीकुंड क्षेत्र में हुए हेलिकॉप्टर हादसे में पायलट राजवीर सिंह चौहान के निधन पर रविवार को यहां उन्हें श्रद्धांजिल अर्पित की। शेखावत ने जयपुर निवासी पायलट चौहान के निवास पर पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों से मिलकर उन्हें ढाढ़स बंधाया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery