Tuesday, November, 25,2025

झीलों की नगरी में राष्ट्रीय पर्यटन कॉन्फ्रेंस का आगाज आज से

जयपुर: झीलों की नगरी उदयपुर एक बार फिर राष्ट्रीय फलक पर सुर्खियों में है। प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक वैभव के लिए विश्वविख्यात इस शहर में मंगलवार से दो दिवसीय राष्ट्रीय पर्यटन कॉन्फ्रेंस का आयोजन होने जा रहा है, जो देशभर के पर्यटन विकास का रोडमैप तय करेगा। पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में होने वाली इस कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन होटल मेरिएट में सुबह 10 बजे होगा।

कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, पर्यटन राज्यमंत्री सुरेश गोपी, राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल और दो दर्जन से अधिक राज्यों के पर्यटन मंत्री शिरकत करेंगे। जिला कलेक्टर नमित मेहता के नेतृत्व में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

प्रशासन ने कसी कमर, हर व्यवस्था चुस्त

इस भव्य आयोजन को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में लाइजनिंग अधिकारियों की बैठक हुई। एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा ने सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को दायित्व सौंपे और निर्देश दिए कि हर प्रबंध समय पर, व्यवस्थित और उच्च गुणवत्ता वाला होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह अवसर उदयपुर की पर्यटन, संस्कृति और मेहमाननवाजी को राष्ट्रीय मंच पर दशनि का है। इस दौरान पर्यटन उपनिदेशक शिखा सक्सेना सहित सभी लाइजनिंग अधिकारी बैठक में मौजूद रहे।

राज्य देंगे पर्यटन विकास पर प्रेजेंटेशन

पहले दिन सम्मेलन का फोकस पर्यटन के विभिन्न आयामों पर होगा। उद्घाटन सत्र में केंद्रीय पर्यटन सचिव वी. विद्यावती सम्मेलन की रूपरेखा प्रस्तुत करेंगी। इसके बाद चार सत्रों में विभिन्न राज्यों द्वारा पर्यटन विकास और संभावनाओं पर प्रेजेंटेशन दिए जाएंगे। पहले सत्र में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और चंडीगढ़, दूसरे सत्र में राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली, तीसरे सत्र में दक्षिण भारत के राज्य-आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और लक्षद्वीप, जबकि चौथे सत्र में गुजरात और महाराष्ट्र प्रस्तुति देंगे।

सम्मेलन के दूसरे दिन बुधवार को गोवा, दमन-दीव, दादरा नगर हवेली, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के साथ-साथ पूर्वी और उत्तर-पूर्वी राज्यों का सत्र आयोजित होगा। दोपहर के सत्र में मणिपुर, मिजोरम, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड और सिक्किम की प्रस्तुतियां होंगी। सम्मेलन के समापन से पहले सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ परामर्श बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में भारत को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक समग्र पर्यटन गंतव्य के रूप में प्रस्तुत करने के लिए ड्राफ्ट इंटीग्रेटेड टूरिज्म प्रमोशन स्कीम पर मंथन होगा। साथ ही, सतत पर्यटन विकास पर भी व्यापक चर्चा की जाएगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery