Sunday, February, 08,2026

कानों से होते सीधा दिल में उतरने वाला इमोशनल सांग है 'तू हां तू'

जयपुर: वी प्रोडक्शन स्टूडियो के नए रोमांटिक ट्रैक 'तू हां तू' की भव्य लॉन्चिंग शुक्रवार को पाल्थी कैफे में की गई। फर्स्ट इंडिया न्यूज के सीईओ एंड मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा ने मुख्य अतिथि के रूप में गाना ऑफिशियली लॉन्च किया। इस मौके पर पवन अरोड़ा ने पूरी टीम को बधाई देते हुए प्रोजेक्ट की गुणवत्ता की सराहना की। उन्होंने गाने में कलाकारों के प्रभावशाली अभिनय की प्रशंसा करते हुए कहा कि शानदार प्रोडक्शन और तकनीकी बारीकियों पर विशेष ध्यान देने से यह गीत और भी खूबसूरत व आकर्षक बना है। फर्स्ट इंडिया ग्रुप और भारत 24 विजन ऑफ न्यू इंडिया कार्यक्रम के ऑफिशियल मीडिया पार्टनर रहे, जबकि फर्स्ट इंडिया प्लस एंटरटेनमेंट ओटीटी इस गीत का ऑफिशियल ओटीटी पार्टनर है। यह गीत दर्शकों के लिए फर्स्ट इंडिया प्लस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध रहेगा।

गाने के निर्देशक कमल के. कुमावत ने कहा कि हमने इस गीत की योजना काफी पहले बनाई थी। जब कंचन ने पहली बार यह गीत मुझे सुनाया, तो मुझे बहुत पसंद आया। उन्होंने बताया कि शिमला में गाने की शूटिंग हुई है, जो बेहद खूबसूरत अनुभव रहा। उन्होंने अपनी टीम की सराहना करते हुए कहा कि पूरी टीम ने कड़ी मेहनत की है और अब तक गाने को दर्शकों से बहुत सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दर्शक इस गीत को और भी अधिक पसंद करेंगे।

फर्स्ट इंडिया का जताया आभार

राहुल मीणा ने फर्स्ट इंडिया के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किवा और कमल, कंचन और मुंबई की टीम का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि कलाकारों का इस तरह एकजुट होकर काम करना राजस्थान के संगीत उद्योग के लिए उत्साहजनक है और हम आगे भी क्षेत्र के लिए अलग पहचान वाला संगीत कंटेंट तैयार करते रहेंगे। कार्यक्रम में शिव कुमार डीगवाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस लॉन्च इवेंट में वी प्रोडक्शन स्टूडियो की पूरी टीम के साथ लगभग 30 इन्फ्लुएंसर्स ने भी शिरकत की। वी प्रोडक्शन स्टूडियो ने बताया कि 'तू हां तू' एक मधुर और भावनात्मक रोमांटिक गाना है, जो अपने संगीत और विजुअल स्टोरीटेलिंग के माध्यम से सीधा देखने और सुनने वाले के दिल में उतर जाता है।

इन्होंने दिया गाने को मूर्तरूप

इस प्रोजेक्ट को राहुल मीणा ने लीड किया है, जबकि कंचन मीणा ने वी प्रोडक्शन के सहयोग से प्रोड्यूस किया है। गाने का म्यूजिक साग्निक कोले ने तैयार किया है, जिसमें आशा सिंह और कंचन मीणा की सुरीली आवाज सुनने को मिलेगी, वहीं इसके बोल सोहम मजूमदार ने लिखे हैं। गाने में उपमा शर्मा और गौरव वाधवा मुख्य भूमिकाओं में नजर आते हैं। इस प्रोजेक्ट की रचनात्मक परिकल्पना कमल के. कुमावत ने की है। साथ ही उन्होंने निर्देशक, डीओपी,
एडिटर और कलरिस्ट की अहम जिम्मेदारियां भी निभाई हैं। उनके साथ सिया डायनामिक ने सहायक निर्देशक व डीओपी के रूप में कार्य किया है। अपेक्षा शर्मा ने क्रिएटिव डायरेक्टर के रूप में योगदान दिया है, जबकि कौशल मीणा और अनिल मीणा एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर रहे। प्रोडक्शन प्रबंधन की जिम्मेदारी धीरेश मेवाड़ा और विशाल मीणा ने संभाली, जबकि आरके मीणा, हरभजन, फ्लेम बॉय और करण ने टीम के सदस्य के रूप में सहयोग दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery